[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

जिला कलेक्टर ने ली चिकित्सा अधिकारियों की बैठक

नीमकाथाना : जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली बैठक में जिला कलेक्टर ने निशुल्क दवाइयां व अस्पतालों में होने वाली जांच तथा सोनोग्राफी के बारे में जानकारी ली साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए की जिले के सभी निर्माणाधीन चिकित्सीय भवनो के निर्माण के कार्य तय समय पर करवाना सुनिश्चित करें। चिकित्सालयो में अनुदानित बंद पड़े डायलिसिस/सोनोग्राफी या अन्य उपकरणों की उपयोगिता सुनिश्चित करें, यदि इनसे संबंधित कार्मिक कार्यरत नहीं है तो निदेशालय को कार्मिकों के पद स्थापना हेतु पत्र लिखें ।भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य समय पर पूर्ण किया जावे तथा उनकी मैपिंग करवाया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही जिले के सभी चिकित्सालयो में रिक्त पड़े नर्सिंग स्टाफ व अन्य कार्मिकों के खाली पदों को भरने हेतु निदेशालय को लिखा जाए।

दवाइयों के लिए मेडिकल कॉरपोरेशन चिकित्सीय निदेशालय को प्रस्ताव भेजें। चिकित्सालयो में साफ सफाई की व्यवस्था पर ध्यान दिया जावे तथा इमरजेंसी वार्ड में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जावे चिकित्सालय में पार्किंग की व्यवस्था हेतु ठेके पर कोई जगह लेकर या अस्पताल के आसपास कोई खाली पड़ी जगह पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें । जिससे मरीज को अस्पताल में आने जाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े जिला कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए की निरीक्षकों के दौरान पाई गई कमियों को दुरुस्त करें ।

बैठक में नीम का थाना सीएमएचओ राजेंद्र प्रसाद, डिप्टी पीएमओ सतवीर, बीसीएमओ अशोक कुमार यादव, हरीश यादव बीसीएमओ खेतड़ी, राजेश मंगवा बीसीएमओ श्रीमाधोपुर तथा मुकेश कुमार भूपेश बीसीएमओ उदयपुरवाटी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62