[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक संपन्न

लोकसभा में दस प्रतिशत वोट बढ़ाने का लक्ष्य तय करें कार्यकर्ता-अरूण चतुर्वेदी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की चुनाव प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी की बैठक स्थानीय बगड़ रोड़ स्थित रिद्धि-सिद्धि होटल सभागार में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा चुनाव संभाग प्रभारी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गत चुनाव की तुलना में 10 प्रतिशत वोट वृद्धि का लक्ष्य तय करें। उन्होंने लोकसभा की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक मंडल के बूथ स्तर तक बूथ समिति, पन्ना प्रमुख एवं पेज प्रमुख की नियुक्तियां संपूर्ण करने सहित नव मतदाता अभियान, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी तक पहुंचने, शक्ति वंदन कार्यक्रम से महिलाओं को जोड़ने तथा प्रभावशाली व्यक्तियों को पार्टी में शामिल करवाने सहित प्रबंधन समिति एवं कोर कमेटी के सदस्यों को लोकसभा चुनाव हेतु अपने-अपने कर्तव्यों का कर्मठता से पालन करने की बात कही।

लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी जितेंद्र शर्मा, लोकसभा चुनाव संयोजक डॉक्टर दशरथ सिंह शेखावत, सांसद नरेंद्र कुमार, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, विधायक धर्मपाल गुर्जर, जिला प्रभारी केडी बाबर भी मंच पर रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया लोकसभा विस्थारक अंकुर महेश्वरी उप जिला प्रमुख सतवीर गुर्जर झुंझुनू से प्रत्याशी रहे निशित बबलू चौधरी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनवारी लाल सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, नगर मंडल अध्यक्ष एवं लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, राकेश शर्मा बगड़, राम निरंजन पुरोहित, सुशीला सीगड़ा, शेर सिंह निर्माण, सुनील लांबा महेंद्र चंदवा, राकेश शर्मा पाटन, मंजू सैनी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योराण, ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया मुरली मनोहर शर्मा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन सिंह तंवर विकास शर्मा लोटिया राजेश बाबल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, विजेंद्र हटवाल, विकास पुरोहित, ललित जोशी, दिलीप सैनी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, इंद्राज सैनी, मनोज कुंडलवाल, गोविंद शर्मा फतेहपुर, महेश जीनगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62