[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉलेज नए भवन में संचालित करने की मांग:साढ़े चार करोड़ की लागत से बनी बिल्डिंग तैयार, फिर भी स्कूल में हो रहा संचालन, SFI ने दिया ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉलेज नए भवन में संचालित करने की मांग:साढ़े चार करोड़ की लागत से बनी बिल्डिंग तैयार, फिर भी स्कूल में हो रहा संचालन, SFI ने दिया ज्ञापन

कॉलेज नए भवन में संचालित करने की मांग:साढ़े चार करोड़ की लागत से बनी बिल्डिंग तैयार, फिर भी स्कूल में हो रहा संचालन, SFI ने दिया ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

उदयपुरवाटी : छात्र संगठन एसएफआई ने उदयपुरवाटी सरकारी कॉलेज के नए भवन में कक्षाएं शुरू कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया है। नए भवन का उद्घाटन सात महिने पहले हो गया था।

जानकारी के अनुसार उदयपुरवाटी में सरकारी कॉलेज तीन साल पहले म हुई मंजूर हुई थी। तब से कॉलेज का संचालन राजकीय उमावि के खेल मैदान भवन में किया जा रहा है। इस बीच खेतूड्या नाला में करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से कॉलेज के लिए नया भवन बनकर तैयार हो गया और तत्कालीन विधायक व पूर्व मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने कुछ माह पहले भवन का उद्घाटन भी कर दिया था, लेकिन उसमें कक्षाएं लगना शुरू नहीं हुई थी। छात्र संगठन एसएफआई के पदाधिकारियों ने एसडीओ कार्यालय में ज्ञापन देकर बताया कि फिलहाल जहां कॉलेज चल रहा है वहां ना तो टॉयलेट की व्यवस्था है और ना ही पीने के लिए शुद्ध पानी उपलब्ध है। ज्ञापन देने वालों में तहसील महासचिव अंकित कांटीवाल, शिवा वर्मा, समीर अली, प्रकाश बागौरा, संदीप कुमार, समीर तेली, नरेश, अनिकेत सैनी और शुभम सैनी आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62