[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में पानी को लेकर घमासान:वार्ड नं 34 के निवासियों ने किया रास्ता जाम, नहीं पहुंचे जलदाय विभाग के अधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में पानी को लेकर घमासान:वार्ड नं 34 के निवासियों ने किया रास्ता जाम, नहीं पहुंचे जलदाय विभाग के अधिकारी

पिलानी में पानी को लेकर घमासान:वार्ड नं 34 के निवासियों ने किया रास्ता जाम, नहीं पहुंचे जलदाय विभाग के अधिकारी

पिलानी : जलदाय विभाग का बोरिंग फेल होने के चलते बीते डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से जलापूर्ति बाधित होने से पिलानी नगरपालिका क्षेत्र के राजपुरा में गुस्साए लोगों ने आज बेरी-रामपुरा-पिलानी रोड़ को जाम कर दिया। मोहल्ले की महिलाएं, पुरुष और बच्चे इस कदर गुस्से में थे कि समझाइश के लिए पार्षदों और पुलिस को आना पड़ा। हालांकि जलदाय विभाग के कर्मचारी सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे।

दरअसल पिलानी के वार्ड नं 33, 34 में पहाड़ी रोड़ के जिस बोरिंग से जलदाय विभाग द्वारा जलापूर्ति की जाती है, वह पिछले डेढ़ माह से खराब पड़ा है। इलाके के लोगों ने बार-बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा कर समाधान की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। दोनों वार्डों के सैंकड़ों परिवारों के दैनिक कार्य भी जलापूर्ति ना होने के चलते प्रभावित हो रहे हैं और अधिकांश परिवार टैंकरों पर निर्भर हैं। विभाग द्वारा समस्या की लगातार अनदेखी किए जाने पर आज मोहल्ले के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बेरी-रामपुरा-पिलानी रोड़ को जाम कर दिया। पत्थर आदि डाल कर मोहल्ले की महिलाएं सड़क पर बैठ गई, जिससे वहां वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

रास्ता जाम की सूचना पर थानाधिकारी नारायण सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। रास्ता जाम कर रहे लोगों की ओर से पार्षद राजकुमार नायक व पार्षद भगवती प्रसाद ने पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात की। जनप्रतिनिधियों और पुलिस की समझाइश पर लोगों ने जाम हटा लिया लेकिन बोरिंग ठीक करवाने की मांग पर वे अड़ गए। बाद में पार्षद राजकुमार नायक ने पीएचईडी जेईएन सोनू कुमार को वार्ड के लोगों की समस्या से अवगत करवाया। जेईएन सोनू कुमार ने जानकारी दी कि 22 फरवरी को पिलानी क्षेत्र में बोरिंग सुधार के लिए टेंडर होंगे, जिसके बाद 25-26 फरवरी तक समस्या का समाधान कर दिया जायेगा।

जनप्रतिनिधियों, पीएचईडी जेईएन और पुलिस की समझाइश व आश्वासन के बाद लोगों ने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लिया। इस दौरान अनीता, नसीम, मंजू, तारावती, प्रमिला, सुनिता, मुनेश, मुकेश, अशोक, अमित सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62