[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर जाने के लिए बस नहीं मिली तो बस स्टैंड से रोडवेज बस चुरा ले गया शख्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर जाने के लिए बस नहीं मिली तो बस स्टैंड से रोडवेज बस चुरा ले गया शख्स

घर जाने के लिए बस नहीं मिली तो बस स्टैंड से रोडवेज बस चुरा ले गया शख्स

सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर शहर के बस स्टेण्ड पर काउंटर नंबर दो पर खड़ी चूरू आगार में राजस्थान परिवहन निगम की रोड़वेज बस को शनिवार रात्रि को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवहन निगम विभाग में हड़कंच गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई . पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर बस की तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगभग दो घंटे बाद ही चोरी हुई बस को ददरेवा बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया तथा आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

घर जाने के लिए नहीं मिला वाहन तो बस चुरा ली
सहायक उप निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि, सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने नाकाबंदी की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस ददरेवा बस स्टैंड के नजदीक से बरामद कर आरोपी ददरेवा निवासी रमेश कुमार धाणक उम्र 21 साल को गिरफ्तार किया है. आरोपी रमेश कुमार ट्रक चालक है और शनिवार रात को वह लुधियाना से ट्रेन में सवार होकर सादुलपुर आया था. रेलवे स्टेशन से बाहर आकर उसने शराब पी और बस स्टैंड पहुंचा. जहां ददरेवा जाने की के लिए किसी वाहन का इंतजार करने लगा. लेकिन वाहन नहीं मिला तो रमेश को गुस्सा आ गया और वापस बस स्टैंड पहुंच कर काउंटर नंबर दो पर खड़ी राजस्थान परिवहन निगम की बस में चढ़कर अपने पास किसी ट्रक की चाबी से बस को स्टार्ट कर लिया और ददरेवा के लिए रवाना हो गया.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62