कलेक्ट्रेट परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाया:पौधरोपण और श्रमदान कर आमजन को किया जागरूक
कलेक्ट्रेट परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाया:पौधरोपण और श्रमदान कर आमजन को किया जागरूक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : झुंझुनूं में रविवार को स्काउट्स ने श्रमदान किया। कलेक्ट्रेट परिसर से पॉलीथिन, गुटखे के रेपर एकत्रित कर पॉलिथीन मुक्त का संदेश दिया। सीओ स्काउट महेश कालावत ने बताया कि जिले में 305 इको क्लब विद्यालयों के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता चेतना ,ऊर्जा संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आम आदमी को जागरूक किया जा रहा है। नेशनल ग्रीन कोर योजना अंतर्गत जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्काउट्स, रोवर्स, रेंजर्स ने पॉलिथीन एकत्र कर सिंगल यूज प्लास्टिक विरुद्ध अभियान को गति दी है। इसके अलावा नेशनल ग्रीन कोर योजना अंतर्गत एक क्लब के सदस्यों तथा स्काउट, रोवर्स रेंजर्स ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय परिसर स्थित इको क्लब वाटिका में पेड़ पौधों की सार संभाल कर श्रमदान भी किया।
इस दौरान वरिष्ठ स्काउटर रामदेव सिंह गढ़वाल ,सहायक सचिव माननगर विजय गर्वा, स्काउट प्रभारी हेमराज टिंबरेवाल गांगियासर शिक्षण संस्थान, स्थानीय संघ सचिव रामचंद्र मीणा, तथा स्थानीय संघ झुंझुनू के सहायक सचिव राम रामकिशन सैनी सहित स्काउट रोवर्स रेंजर्स मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050737


