[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरला पाठशाला चिड़ावा के बच्चों के साथ मनाया रोटी डे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरला पाठशाला चिड़ावा के बच्चों के साथ मनाया रोटी डे

सरला पाठशाला चिड़ावा के बच्चों के साथ मनाया रोटी डे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर 

झुंझुनूं : झुंझुनूं में झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ रोटी डे मनाकर टीम चिड़ावा पहुंचीं वहां पर सरला की पाठशाला के बच्चों को अच्छा खाना खिलाकर रोटी डे मनाया। जेईएन अमित करोल ने बताया कि जो बच्चे होटल के आगे हाथ फैलाकर खाना मांगते रहते हैं।उनके मन में जिज्ञासा रहती है कि ये लोग इतने सुंदर होटल में कैसा खाना खाते होंगे। अंदर क्या क्या होता होगा।काश हम भी ऐसे होटल में बैठकर शाही अंदाज में खाना खाएं। ये झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले हर बच्चे का सपना होता है। ऐसे सपनों को हमारी टीम ने चिड़ावा के नामचीन होटल राज मंगलम में खाना खिलाकर पूरा किया है। साथ ही उन बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई है। विकास आल्हा एवम् सीताराम बास बुडाना ने बताया कि फरवरी माह में युवा रोज डे,वेलेंटाइन डे मनाते हैं। लेकिन आज नेक सोच रखने वाले युवाओं ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ रोटी डे मनाया। रोटी डे का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों को ये आभास करवाना था की इतने अच्छे होटल में खाना खाकर बच्चों को अच्छा लगे। वो भी पढ़ लिखकर कुछ अच्छा करें।

झुंझुनूं जिले के युवाओं ने वाट्सअप पर मुहिम चलाकर लोगों को प्रेरित करके आर्थिक सहयोग लिया। आज चिड़ावा में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 53 बच्चों को चिड़ावा के राज मंगलम होटल में अच्छा खाना खिलाया,पढ़ने के लिए कॉपी पेंसिल एवम् चप्पल वितरित की। कॉमेडियन अनिल निजामपुरिया एवम् ब्रावो ने अपनी कॉमेडी से बच्चों को खूब हंसाया। तथा एईएन रामप्रताप बरवड़ बताया कि शिक्षा ही एक मात्र हथियार है जिससे हम अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं। अगर हम अच्छे से पढते है तो अपना जीवन भी अच्छे से जी सकते हैं। अपने सपने पूरे कर सकते हैं। इसलिए वर्तमान समय में शिक्षा की महती जरूरत है। शिक्षा हमारा सर्वांगीण विकास करती है। इसी प्रकार सभी सदस्यों ने भी बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने गानों की धुन पर खूब डांस किया।

इस दौरान विकास काला,मदनलाल गुडेसर,सत्यवीर बरवड़ पूर्व चेयरमैन बगड़,महेश जसरापुर, डॉक्टर सुरेश शिला, इंद्राज सिंह भूरिया, अंजली गर्वा, समीर खान चनाना, कमलेश काला, अनीता पुनिया, मांगेलाल काला, जेईएन रवि हालू, योगेश निर्मल, इरफान, राजेश गोठवाल, सवाई सिंह, दिनेश कुमार, लक्ष्मी, अंकिता पुनिया सहित आवाम ग्रुप झुंझुनूं एवम् भीम आर्मी के सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62