[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 251 लोगों ने उठाया लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 251 लोगों ने उठाया लाभ

स्वास्थ्य शिविर में 251 लोगों ने लिया उपचार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान

खेतड़ीनगर : केसीसी प्रोजेक्ट की सीएसआर योजना के तत्वाधान में शुक्रवार को केसीसी अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी महाप्रबंधक जीडी गुप्ता ने विधिवत रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. सुजिता, एस गुहा, दिनेश ग्रोवर, आर एस सजवान, सरपंच प्रतिनिधि हरिराम गुर्जर, बिड़दू राम सैनी मौजूद थे। शिविर प्रभारी ऋचा भटनागर ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से दो बजे तक सीएसआर योजना के तहत रेनबो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल नारनौल की टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क जांच की गई।

शिविर में डा. मुकेश कुमार (हृदय रोग विशेषज्ञ), डा. लक्ष्मी नारायण (जनरल फिजिशियन), डा.शिव कुमार (हड्डी, जोड़ रोग विशेषज्ञ), डॉ दीपिका खुराना द्वारा निशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान मलाजखंड कॉपर प्रोजेक्ट की मान्यता प्राप्त भारतीय खनीज मजदूर संघ महामंत्री जीएन राजावत का गुरूवार को निधन होने पर दो मीनट मा मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की। शिविर के दौरान 251 लोगों की निशुल्क जांच कर दवा वितरण की गई। इस मौके पर डा. गोपाल राठी, ऑफिसर्स एशोसिएशन अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, सीके ज्योतिष, विनायक साहू, डा. भानु, भूपेश भंबोरिया, मुरारी, मनोज लमोरिया, बाबूलाल सैनी, पार्वती देवी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62