[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम पर रोक:कलेक्टर ने बॉर्डर इलाके में 2 महीने के लिए लगाया बैन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम पर रोक:कलेक्टर ने बॉर्डर इलाके में 2 महीने के लिए लगाया बैन

जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम पर रोक:कलेक्टर ने बॉर्डर इलाके में 2 महीने के लिए लगाया बैन

जैसलमेर : जैसलमेरर में बॉर्डर एरिया में पाकिस्तानी लोकल सिम के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी गई है। कलेक्टर प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह आदेश 13 फरवरी से अगले 2 महीने तक प्रभावी रहेगा।

सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए फैसला

जैसलमेर जिले से लगने वाली पाकिस्तानी सीमा वाले इलाके में पाकिस्तानी मोबाइल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के अंदर 3-4 किमी तक आता है। इस कारण पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिए आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इस तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी लोकल सिम के इस्तेमाल पर रोक लगाई है।

आदेश के अनुसार सरहदी जैसलमेर जिले में किसी भी इलाके में जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है, वहां से कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा और न ही इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा-144 के तहत पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाया है। ये आदेश 13 फरवरी से अगले 2 महीने तक प्रभावशील रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62