राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति सदन में आवासरत महिलाओं से मिली जिला प्रमुख
राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति सदन में आवासरत महिलाओं से मिली जिला प्रमुख
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधीन जिला पर्यावरण सुधार समिति द्वारा संचालित शक्ति सदन का मंगलवार को जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि ने दौरा किया। राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उन्होंने शक्ति सदन में आवासरत सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी और सभी महिलाओं से बातचीत कर फीडबैक लिया। इससे पहले सदन की कॉर्डिनेटर भंवरी देवी ने जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि को शक्ति सदन के बारे में पूरी जानकारी दी। जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि ने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि जो महिलाएं यदि स्वावलंबी बनने के लिए कुछ सीखना चाहे या फिर संसाधन मांगे। तो वो भी उपलब्ध करवाया जाए। क्योंकि सरकार की मंशा सिर्फ महिलाओं को आवास की व्यवस्था देना नहीं है। बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर आर्थिक, मानसिक और सामाजिक तौर पर भी सशक्त बनाना है। इसलिए इस दिशा में भी प्रयास होने चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2040152


