[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाट समाज की दिल्ली में वार्ता कल:OBC आयोग से टेबल टॉक, वार्ता के बाद आंदोलन की रणनीति होगी तय


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीगधौलपुरभरतपुरराजस्थानराज्य

जाट समाज की दिल्ली में वार्ता कल:OBC आयोग से टेबल टॉक, वार्ता के बाद आंदोलन की रणनीति होगी तय

जाट समाज की दिल्ली में वार्ता कल:OBC आयोग से टेबल टॉक, वार्ता के बाद आंदोलन की रणनीति होगी तय

भरतपुर : भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र की OBC में आरक्षण की मांग को लेकर महापड़ाव 27वें दिन भी जारी है। 13 फरवरी को जाट समाज के प्रतिनिधिमंडल की दिल्ली में वार्ता होनी है। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।

वार्ता सकारात्मक रही तो आरक्षण संघर्ष समिति के संरक्षक विश्वेन्द्र सिंह महापड़ाव को खत्म करवा सकते हैं। अगर केंद्र सरकार से बात नहीं बनी तो आंदोलन रफ्तार पकड़ सकता है।

महापड़ाव में बैठी महिलाएं।
महापड़ाव में बैठी महिलाएं।

उच्चैन के जयचौली गांव में 17 जनवरी से महापड़ाव शुरू किया गया था। आरक्षण की मांग को लेकर राज्य और केंद्र सरकार सकारात्मक नजर आ रही हैं। 9 फरवरी को जाट समाज की 8 सदस्यीय कमेटी की दिल्ली में वार्ता हुई। यह सकारात्मक रही। दूसरे दौर की वार्ता OBC आयोग से होनी है। जिसको लेकर जाट समाज कमेटी गठित कर रहा है।

भरतपुर RLD के विधायक भी पहुंचे जाट समाज को समर्थन देने।
भरतपुर RLD के विधायक भी पहुंचे जाट समाज को समर्थन देने।

आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह सिंह फौजदार ने कहा- हम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने 25 साल से जाट समाज के युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को गंभीरता से लिया। गांधीवादी आंदोलन की गंभीरता समझी। जाट समाज भी पहली बार इतने लंबे आंदोलन में गंभीरता और धैर्य का परिचय देने में कसौटी पर खरा उतरा है। दूसरे दौर की वार्ता 13 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे दिल्ली में होगी। निश्चित तौर पर जाट समाज ने सच्चाई और न्याय नीति से जो आंदोलन किया है, इसका सकारात्मक परिणाम समाज के सामने जरूर आएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62