[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज क्या बदला खेतड़ी में अधिकारी नही दे रहे जनसमस्याओं पर कोई ध्यान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज क्या बदला खेतड़ी में अधिकारी नही दे रहे जनसमस्याओं पर कोई ध्यान

पानी में मनमर्जी कर रहे कुंभाराम योजना के अधिकारी, जनता हो रही बुरी तरह परेशान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : राज्य में शासन बदलने के बाद खेतड़ी की हालत बद से बदतर होती जा रही है। अधिकारियों को सरकार का कोई डर नही रहा। जनता बुरी तरह से परेशान हो रही है। लेकिन अधिकारी अपनी हाथधर्मिता पर अडिग है। उन्हें जनसमस्याओं से कोई सरोकार नही है। भरी सर्दी में भी जनता पानी के लिए दर दर भटक रही है। तीन दिन में एक बार पानी की सप्लाई होती है उसे भी जब मर्जी रोक दिया जाता है। इन दिनों योजना के अधिकारियों की लापरवाही के चलते पानी 6 दिन से एक बार आ रहा है। ऐसे में जनता करे भी तो क्या। कोई सुनने वाला भी तो नहीं है। जब अधिकारियों को फोन करते है तो वो उठाते ही नहीं हैं। आखिर किसको शिकायत करें। अधिकारी गर्मी में पानी को लेकर योजना बनाने का दिखावा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भरी सर्दी में भी गत 6 रोज से शिमला के ग्रामीण पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। मजबूर होकर हरियाणा से पानी लाना पड़ रहा है।

कुंभाराम योजना के पानी को जब मर्जी आगे से बंद कर दिया जाता है। जनता पानी के लिए भारी परेशान हो रही है। यदि सर्दी में ये हाल है तो गर्मी में क्या होगा सोच कर भी रूह कांप जाती है। यहीं नहीं पेयजल अधिकारियों की मेहरबानी के चलते ग्राम रवा में लोगो ने शिमला आ रही मुख्य राइजिंग लाइन में ही अनेक अवैध कनेक्शन कर रखे है। जिसकी अनेक बार शिकायत भी की जा चुकी है। लेकिन अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नही है। अवैध कनेक्शन की वजह से शिमला तक पूरा पानी नही पहुंच पाता। ग्राम में पानी का और दूसरा कोई जरिया भी नही है। जिसकी वजह से समस्या बनी रहती है।

Related Articles