सीए फाउंडेशन का परिणाम:नीमकाथाना की प्रियांशी जिले में अव्वल, 400 में से 342 अंक प्राप्त किए
सीए फाउंडेशन का परिणाम:नीमकाथाना की प्रियांशी जिले में अव्वल, 400 में से 342 अंक प्राप्त किए
नीमकाथाना : सीए फाउंडेशन का परिणाम घोषित हो गया है। नीमकाथाना की प्रियांशी अग्रवाल पुत्री मुकेश अग्रवाल ने रैंकिंग में राजस्थान में टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई है। साथ ही नीमकाथाना जिले में वह प्रथम स्थान पर रही।
प्रियांशी ने 400 में से 342 अंक अर्जित किए है। 85.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रिंयाशी जिले में पहले स्थान पर रही। प्रियांशी अग्रवाल ने बताया कि पढ़ाई में कई अड़चन आई। लेकिन पढ़ाई काे ब्रेक नहीं हाेने दिया। सामान्य दिनाें की तरह ही पढ़ाई करती थी। उसने बताया कि हालांकि केवल पास हाेने की उम्मीद थीं, इतने अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हाेने की सूचना मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल हाे गया। प्रियांशी ने बताया कि नियमित पढ़ाई ही सफलता की कुंजी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039052


