हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, किया रैफर
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल, किया रैफर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान
खेतड़ी : राजोता के पास मंगलवार शाम को एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर होने पर नीमकाथाना रेफर किया गया। हादसे में घायल छाबड़ी की ढाणी तन चिरानी निवासी प्रखर पुत्र सुमेर सिंह ने बताया कि वह घर का सामान लेने के लिए बाइक पर भाई विजेश के साथ खेतड़ी आया था।
शाम करीब साढ़े चार बजे वापस गांव जा रहे थे। राजोता के फार्मेसी कॉलेज के पास एक गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा 108 एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए खेतड़ी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों घायलों को नीमकाथाना के लिए रेफर कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039291


