[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा पुलिस ने चलाया दो दिवसीय विशेष अभियान:5 वारंटियों और 5 आदतन अपराधियों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग टीमों का किया गठन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा पुलिस ने चलाया दो दिवसीय विशेष अभियान:5 वारंटियों और 5 आदतन अपराधियों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग टीमों का किया गठन

चिड़ावा पुलिस ने चलाया दो दिवसीय विशेष अभियान:5 वारंटियों और 5 आदतन अपराधियों को किया गिरफ्तार, अलग-अलग टीमों का किया गठन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका 

चिड़ावा : डीएसपी शिवरतन गोदारा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ करने और आदतन अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चिड़ावा पुलिस की ओर से चलाया गया। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों ने अभियान में कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों और 5 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

टीमों को अलग-अलग इलाके में अलग टास्क देकर रवाना किया गया। जिन पर टीमों ने वारंटियों अशोक कुमार, हवासिंह, होशियार सिंह, महेन्द्र कुमार और पवन कुमार उर्फ टिलिया को गिरफ्तार किया। वारंटी पवन कुमार उर्फ टिलिया का न्यायालय से तीन अलग-अलग मामलों में तीन वारंट जारी किए हुए है। टीमों ने पांच आदतन अपराधी पकंज शर्मा उर्फ बाबा, सत्यपाल डांगी, मनोज कुमार, विक्रम और शंकरलाल को भी गिरफ्तार किया है।

इस टीम ने की कार्रवाई

सीआई विनोद सामरिया के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीमों में एसआई रोहिताश सिंह, हेड कांस्टेबल सज्जन कुमार, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मवीर, आसूचना अधिकारी अमित सिहाग, कांस्टेबल संदीप कुमार, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कांस्टेबल प्रकाश, कांस्टेबल जगदीप, कांस्टेबल बाबूलाल, महिला कांस्टेबल मुनेश, कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet