[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी मोड़ पर लायंस क्लब ने चलाया अभियान:हेलमेट पहनने वालों का सम्मान किया, एसपी ने कहा – यातायात नियमों का पालन जरुर करें


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

खेतड़ी मोड़ पर लायंस क्लब ने चलाया अभियान:हेलमेट पहनने वालों का सम्मान किया, एसपी ने कहा – यातायात नियमों का पालन जरुर करें

खेतड़ी मोड़ पर लायंस क्लब ने चलाया अभियान:हेलमेट पहनने वालों का सम्मान किया, एसपी ने कहा - यातायात नियमों का पालन जरुर करें

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के लिए चलाए जा रहे हैं जागरूकता अभियान का आज लायंस क्लब के सदस्यों ने खेतड़ी मोड़ पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल और लायंस क्लब के सदस्यों ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया।

एसपी अनिल बेनीवाल ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों का माला पहनाकर सम्मान किया।इस दौरान क्लब के सदस्यों ने यातायात व्यवस्था संबंधित सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने यातायात प्रभारी भूप सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिले में अभियान जारी है लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के लिए आज लायंस क्लब की ओर से लोगों को हेलमेट वितरित किया गया।

इसके साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले दोपहिया वाहन चालकों का क्लब की ओर से माला पहनकर सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लेने के लिए यातायात नियमों का हर हाल में पालन करें। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के किसी भी हाल में बाइक न चलाए। क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें सर में चोट लगने की वजह से होती है। कार सवार चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62