[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संपति को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष:बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर, मृतक की पत्नी-बेटा भी घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

संपति को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष:बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर, मृतक की पत्नी-बेटा भी घायल

संपति को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष:बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर, मृतक की पत्नी-बेटा भी घायल

सीकर : सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर 2 सगे भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें बड़े भाई ने छोटे का मर्डर कर दिया। वहीं मृतक की पत्नी व बेटा भी घटना में गंभीर घायल हो गए जिन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उनका इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। घटना शनिवार देर शाम की बताई है।

मृतक की पहचान उम्मेद सिंह (58) निवासी मोटलवास, दांतारामगढ़ के रूप में हुई है। दांतारामगढ़ थाना के एएसआई पूर्णमल चौधरी ने बताया कि आरोपी मगन सिंह (60) अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र रहता है और वहीं मजदूरी का काम करता है। दोनों भाइयों में घर, संपत्ति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

मगन सिंह अपने बेटे की शादी करने के लिए यहां मोटलवास अपने परिवार के साथ आया हुआ था। इस दौरान दोनों भाई परिवार के लोगों के साथ बैठकर संपति के बारे बातचीत कर रहे थे। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपी मगन सिंह, उसकी पत्नी व दोनों बेटों ने लाठियों से मृतक उम्मेद सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में उम्मेद सिंह, व उम्मेद सिंह की पत्नी संतोष कंवर, बेटा पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद परिवार के लोगों ने घायलों को दांतारामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर होने पर जयपुर एसएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। इस दौरान उम्मेद सिंह की बीच रास्ते में मौत हो गई। वहीं घायल हुए मां बेटे को एसएमएस से इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

दांतारामगढ़ थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया है कि अभी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles