[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

क्रिकेटर यूसुफ पठान ने धोरों में खेला क्रिकेट, राजस्थानी फूड और लोक संगीत का आनंद लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

क्रिकेटर यूसुफ पठान ने धोरों में खेला क्रिकेट, राजस्थानी फूड और लोक संगीत का आनंद लिया

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे यूसुफ पठान ने थार डेजर्ट के मखमली धोरों के बीच अपने मित्रों के साथ खुहड़ी में तीन दिन बिताए। खुहड़ी गांव के डेजर्ट ट्रेल्स रिसॉर्ट में राजस्थानी फूड का आनंद लेने के साथ राजस्थानी लोक संगीत से भी रुबरू हुए।

जैसलमेर : जैसलमेर जिले के रेतीले टीलों में ग्रामीणों के साथ क्रिकेट मैच का यूसुफ पठान ने आनंद लिया। यूसुफ की टीम ने 110 रन बनाए, जिसमें 80 रन अकेले यूसुफ पठान ने बनाए। ग्रामीणों की टीम महज 50 रन बनाकर आउट हो गई।

इस दौरान जैसलमेर के पूर्व महारावल चैतन्यराज सिंह, केसरी सिंह नाचना, महेंद्र सिंह सत्तो, सवाई सिंह सत्तो, नारायण निवास के मागु बन्ना मौजूद रहे। सवाई सिंह सत्तो ने बताया कि क्रिकेटर यूसुफ पठान अपने मित्रों के साथ जैसलमेर विजिट पर आए थे। इस दौरान उनके साथ भारतीय शूटिंग टीम के सदस्य बख्तियार मलिक भी साथ रहे। यूसुफ खान जैसलमेर यात्रा के दौरान पश्चिमी राजस्थान की पहली शूटिंग रेंज जेएसएम शूटिंग रेंज भी गए।


राजस्थानी फूड के साथ क्रिकेट खेला
सवाई सिंह ने बताया कि अपनी जैसलमेर यात्रा पर अपने मित्रों के साथ यूसुफ पठान बुधवार को जैसलमेर के खुहड़ी गांव स्थित डेजर्ट ट्रेल्स रिसॉर्ट में रुके। यूसुफ पठान ने राजस्थानी फूड के साथ क्रिकेट का भी आनंद लिया। रिसॉर्ट के मालिक अंगद सिंह, यश चतुर्वेदी, और सवाई सिंह ने उनका राजस्थानी परंपरा के तहत स्वागत सत्कार किया। यूसुफ पठान ने अपने मित्रों के साथ पारंपरिक सांस्कृतिक लोक कलाकारों के बीच संगीत का आनंद लिया और यहां के रीति-रिवाज और परंपराओं से रुबरू हुए।


यूसुफ पठान के सम्मान मे क्रिकेट मैच का आयोजन रखा गया। सतो अमर सिंह क्रिकेट ग्राउंड में जैसलमेर राजघराने के पूर्व महारावल चेतन्यराज सिंह, केसरी सिंह नाचना, मागु बन्ना नारायण निवास, भारतीय शूटिंग टीम के सदस्य बख्तियार मलिक, महेंद्र सिंह सतो ने टीम बनाकर क्रिकेट मैच का आनंद लिया। इस दौरान 10 ओवर का मैच रखा गया जिसमें यूसुफ पठान की टीम ने 110 रंब बनाए जिसमें 80 रन केवल यूसुफ पठान ने बनाए। ग्रामीणों की टीम केवल 500 रन बनाकर आउट हो गई। यूसुफ पठान और उनके मित्रों ने जेएसएम शूटिंग रेंज भी विजिट की और निशानेबाजी का लुत्फ उठाया। वे आज गुजरात के लिए लौट गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62