[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी:वेतन सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी:वेतन सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी

खेतड़ी : रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी:वेतन सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे विरोध प्रदर्शन, चक्का जाम की चेतावनी

झुंझुनूं (खेतड़ी) : खेतड़ी परिवहन निगम परिसर में वेतन सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को रोडवेज़ कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी है।

कर्मचारी एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष शीशराम डूडी और डिपो अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव ने बताया कि रोडवेज के सेवानिवृत्त में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी समय से सरकार से समाधान करने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण रोडवेज के कर्मचारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर नौ चरणों में प्रदेश व्यापी आंदोलन का संचालन किया जा रहा है। तीसरे चरण के आंदोलन के तहत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर उनकी मांगों पर जल्द विचार करने की मांग की गई है।

रोडवेज के कार्यरत कर्मचारियों को प्रति माह की एक तारीख को वेतनमान दिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन भी पहली तारीख को दी जाए। रोडवेज में पिछले काफी समय से भर्ती नहीं होने के कारण कर्मचारियों की कमी हो रही है, जिसको लेकर नए कर्मचारियों की भर्ती की जाए, निगम में संचालित बसें काफी पुरानी होने से कंडम होने के कगार पर आ चुकी है।

इसलिए नई बसें खरीद कर रोडवेज के बेड़े में शामिल की जाए, राज्य सरकार के पेंशन नियमों के अनुरूप रोडवेज में पेंशन नियम को संशोधित किया जाए सहित अन्य मांगों पर ध्यान देकर कर्मचारी हितों में उनका समाधान करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के आंदोलन में लगातार दो दिन सभी रोडवेज मुख्यालय व डिपो पर प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 24 नवंबर से प्रदेश भर में चक्का जाम कर दिया जाएगा।

इस मौके पर पवन कुमार शर्मा, विक्रम सिंह, राम सिंह, सूरजभान, शीशराम लांबाा, सुरेश कुमार, भोमाराम, करतार शर्माा, सही राम गुर्जर, मदनलाल जांगिड़, बनवारीलाल, बिरजू सिंह, धन्नाराम, उमराव जांगिड़, बाबूलाल वर्मामा, सुभाष चंद्र, चंदगी राम, सहीराम, संदीप, रविंद, कालूराम सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77