[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में मनाया स्वामी विवेकानंद का 162 वां जन्मोत्सव:युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान, विवेक चिंतन प्रतियोगिता का हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में मनाया स्वामी विवेकानंद का 162 वां जन्मोत्सव:युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान, विवेक चिंतन प्रतियोगिता का हुआ समापन

खेतड़ी में मनाया स्वामी विवेकानंद का 162 वां जन्मोत्सव:युवाओं को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान, विवेक चिंतन प्रतियोगिता का हुआ समापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता 

खेतड़ी : खेतड़ी के रामकृष्ण मिशन परिसर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद का 162वां जन्मोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता थे, जबकि अध्यक्षता मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

युवाओं को विवेकानंद के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा- महाराज

कार्यक्रम में रामकृष्ण मिशन सचिव स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर युवा एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। स्वामी विवेकानंद ने शिकागों के धर्म सम्मेलन में भाषण देकर खेतड़ी और देश को पूरे विश्व में अलग पहचान दी थी। विवेकानंद का खेतड़ी से गहरा नाता रहा है। यहां के राजा अजीत सिंह के सहयोग से ही स्वामी विवेकानंद विश्व के पटल पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया था।

खेतड़ी में बना अजीत विवेक संग्रहालय आज देश के लोगों को मित्रता एंव देश की प्रगति को लेकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। स्वामी विवेकानंद की मानव सेवा ही मुख्य अध्याय था। इस लक्ष्य पर रामकृष्ण मिशन कार्य कर रहा है। स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन की और से सामाजिक सरोकार निभाने को लेकर विवेकानंद के सपनों को साकार किया जा रहा है। रामकृष्ण मिशन की और से महिलाओं को जरूरतमंद बनाने के क्षेत्र में निशुल्क सिलाई सेंटर, युवाओं को शिक्षा के प्रति अग्रसर करने को लेकर कंप्यूटर सेंटर और अन्य सामाजिक सरोकार कार्यों का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान कार्यक्रम में मिशन परिसर में चल रही तीन दिवसीय विवेक चिंतन प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर शिक्षाविद अशोक सिंह शेखावत, रूपेंद्र सिंह शेखावत, निर्भयराम शास्त्री, केशव प्रसाद शर्मा, बजरंग लाल वर्मा, कृष्ण कुमार, स्वामी योगयुक्तानन्द, स्वामी मुरारीशानन्द, स्वामी मात्रीरूपानन्द, स्वामी प्रशान्तानन्द, स्वामी हरिहरानन्द, ब्रम्हचारी ब्रम्हचैतन्य सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles