राशन कार्ड आधार सीडिंग में झुंझुनूं प्रदेश दूसरे नंबर पर:13,05,091 लोगों की आधार सीडिंग हुई, 19 हजार 421 सदस्य बाकी
राशन कार्ड आधार सीडिंग में झुंझुनूं प्रदेश दूसरे नंबर पर:13,05,091 लोगों की आधार सीडिंग हुई, 19 हजार 421 सदस्य बाकी

झुंझुनूं : आधार सीडिंग में झुंझुनूं काफी अच्छी स्थिति में है। इस मामले में झुंझुनूं प्रदेशभर में दूसरे तो संभाग में नंबर वन पर है। झुंझुनूं में 98.53 प्रतिशत राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। जिले में 13 लाख 24 हजार 512 सदस्य खाद्य सुरक्षा योजना जुड़े हुए हैं। इनमें से 13 लाख 5 हजार 91 लोगों की सीडिंग हो चुकी है। लेकिन अभी भी 19 हजार 421 सदस्य ऐसे है जिनकी सीडिंग नहीं हुई है।
मुखिया का नाम देना होगा जरूरी
जिला रसद अधिकारी कपिल झाझड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित लाभार्थियों को आधार सीडिंग करवाना जरूरी है। जिन सदस्यों के राशन कार्डों की आधार से मैपिंग नहीं हैं। उनकी सूची राशन डीलर के मोबाइल में एसीएम लॉगिन पर उपलब्ध करा दी गई। जिले में कुल 3,16,993 राशन कार्ड में 19,421 सदस्यों की आधार के साथ मैपिंग नहीं हुई हैं। इसके साथ ही मुखिया के नाम में परिवर्तन का काम भी ई मित्र के जरिए करवाना होगा। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया की मृत्यु हो गई या किसी अन्य कारण से नाम डिलीट हो गया। उन्हें नए मुखिया का नाम देना होगा।
राशन वितरण की सुगमता के लिए जरूरी
राशन की दुकानों पर राशन वितरण की सुगमता के लिए आधार सीडिंग करवाई गई है। आधार सीडिंग होने पर बायो मैट्रिक सत्यापन आसान हो जाता है और पात्र परिवार को पूरा राशन पहुंचता है। राशन विक्रेता की ओर से कोई गडबड़ी नहीं की जा सकती है।
जिला | एनएफएसए आधार के साथ | आधार से यूनिट सीडिंग | सीडिंग शेष |
झुंझुनूं | 13,24,512 | 13,05,091 (98.53%) | 19,421 |
अजमेर | 15,66,315 | 15,27,996 (97.55%) | 38,319 |
अलवर | 24,24,646 | 23,46,979 (96.80%) | 77,667 |
भीलवाड़ा | 14,02,087 | 13,67,293 (97.52%) | 34,794 |
बारां | 9,28,961 | 8,71,563 (93.82%) | 57,398 |
बाड़मेर | 18,84,284 | 18,04,796 (95.78%) | 79,488 |
भरतपुर | 16,03,684 | 15,45,184 (96.35%) | 58,500 |
भीलवाड़ा | 14,76,060 | 14,20,400 (96.23%) | 55,660 |
बीकानेर | 12,94,090 | 12,47,902 (96.43%) | 46,188 |
बूंदी | 7,47,294 | 7,27,838 (97.40%) | 19,456 |
चित्तौड़गढ़ | 9,26,581 | 9,01,104 (97.25%) | 25,477 |
चूरू | 13,22,764 | 12,98,248 (98.15%) | 24,516 |
दौसा | 11,14,954 | 10,75,442 (96.46%) | 39,512 |
धौलपुर | 8,53,355 | 8,30,018 (97.27%) | 23,337 |
डूंगरपुर | 11,70,940 | 11,18,826 (95.55%) | 52,114 |
गंगानगर | 11,73,081 | 11,52,422 (98.24%) | 20,659 |
हनुमानगढ़ | 9,91,669 | 9,74,727 (98.29%) | 16,942 |
जयपुर | 30,63,456 | 29,97,169 (97.84%) | 66,287 |
जैसलमेर | 4,03,083 | 4,01,121 (99.51%) | 1962 |
जालोर | 12,07,252 | 11,31,320 (93.71%) | 75,932 |
झालावाड़ | 10,43,984 | 10,05,094 (96.27%) | 38,890 |
जोधपुर | 21,69,802 | 21,12,874 (97.38%) | 56,928 |
करौली | 9,42,918 | 9,04,738 (95.95%) | 38,180 |
कोटा | 9,17,726 | 8,96,539 (97.69%) | 21,187 |
नागौर | 23,37,951 | 22,93,037 (98.08%) | 44,914 |
पाली | 13,34,379 | 12,93,456 (96.93%) | 40,923 |
प्रतापगढ़ | 6,29,329 | 6,19,855 (98.49%) | 9474 |
राजसमंद | 8,71,384 | 8,46,711 (97.17%) | 24,673 |
सवाई माधोपुर | 8,65,071 | 8,25,218 (95.39%) | 39,853 |
सीकर | 17,42,837 | 17,07,460 (97.97%) | 35,377 |
सिरोही | 7,54,010 | 7,16,698 (95.05%) | 3731 |
टोंक | 9,81,956 | 9,55,680 (97.32%) | 26,276 |
उदयपुर | 22,39,418 | 20,79,266 (92.85%) | 1,60,152 |
कुल | 43,70,9833 | 42,30,2065 (96.78%) | 14,07,768 |