[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इकरा पब्लिक सेकंडरी स्कूल सीकर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

इकरा पब्लिक सेकंडरी स्कूल सीकर में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : आज़ाद अहमद खान

सीकर :  इकरा पब्लिक सेकंडरी स्कूल, फतेहपुर रोड़, सीकर में गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। झंडारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद मुहम्मद यूनुस ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए तथा शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन किया।। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा इस्लामिक नॉलेज टेस्ट में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम पर नाटक का मंचन किया। मुख्य अतिथि मुहम्मद यूनुस और विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव जाकिर हुसैन ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। जमात ए इस्लामी हिंद सीकर के पूर्व अध्यक्ष उस्मान गनी ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान में दिए गए धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का जिक्र किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुहम्मद यूनुस और विद्यालय के अध्यापक जावेद अली को BLO के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जावेद अली ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62