[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गणतंत्र दिवस पर नीमकाथाना जिला मुख्यालय पर आयोजित जिलास्तरीय सम्मान समारोह में पत्रकार रामानंद शर्मा सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

गणतंत्र दिवस पर नीमकाथाना जिला मुख्यालय पर आयोजित जिलास्तरीय सम्मान समारोह में पत्रकार रामानंद शर्मा सम्मानित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

नीमकाथाना : 75 वे गणतंत्र दिवस पर नीमकाथाना जिला मुख्यालय पर आयोजित जिलास्तरीय सम्मान समारोह में ग्राम शिमला निवासी पत्रकार रामानंद शर्मा संपादक आईना ए शेखावाटी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी व पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। रामानंद शर्मा ग्रामीण क्षेत्र में 1980 से पत्रकारिता क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तथा वर्तमान में गत 32 वर्ष से आईना ए शेखावाटी समाचार पत्र का प्रकाशन कर रहे हैं। तथा इसी के साथ वो राष्ट्रीय समाचार पत्र राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, राष्ट्रदूत, पंजाब केसरी, दैनिक नवज्योति, लोकमत, खबरों की दुनिया, जनमानस शेखावाटी, दैनिक उद्योग आसपास जैसे महत्वपूर्ण समाचार पत्रों में भी अपनी सेवाए दे चुके हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारिता के रूप में अलख जगाने वाले प्रमुख व्यक्ति है जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का उजागर किया तथा उनके समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शर्मा शेखावाटी के महान साहित्यकार पत्रकार लेखक टी सी प्रकाश के सुपुत्र हैं उनके पिता टी सी प्रकाश जी ने भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण सोपान कायम किए थे। तथा शेखावाटी में अपनी कीर्ति पताका फहराई थी।

रामानंद शर्मा को जिला स्तर पर सम्मानित होने पर पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह, सरपंच रीना देवी, पंचायत समिति सदस्य मीना देवी, पूर्व सरपंच भूप सिंह यादव, शिवताज सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, समाजसेवी धर्मपाल ढाणी, पूर्व जिला पार्षद राव ईश्वर सिंह, युवा नेता राजेंद्र सिंह यादव, भूपेंद्रसिंह मास्टर, विजय सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, महावीर प्रसाद पंच, राजकुमार यादव, जयसिंह प्रधान पूर्व डेलीगेट, जनेश मास्टर, ठाठवाडी सरपंच डॉक्टर किशोरी लाल यादव, दुधवा सरपंच मुंशीराम, युवा भामाशाह अनिल शर्मा दलोता, देवेंद्र शर्मा पोस्टमास्टर दलोता, अशोक शर्मा गोरीर, कन्हैयालाल सूबेदार, विपिन विक्रम शिमला, प्रिंसिपल जगदीप यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अशोक कुमार, इंजीनियर संदीप नेहरा, सिंघाना नगर पालिका अध्यक्ष विजय पांडे, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, वीरेंद्र सिंह यादव, बजरंग लाल यादव बबलू, शीशराम यादव पंच, संदीप कुमार, पत्रकार अनिल शर्मा, नवीन यादव, विजय यादव, हरिराम शर्मा बबाई, नरेश शर्मा ढाणी मीनावाली सहित अनेक पत्रकार साहित्यकारों व रिश्तेदारों ने बधाई दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62