नीमकाथाना में अवैध खनन पर कार्रवाई:परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
नीमकाथाना में अवैध खनन पर कार्रवाई:परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना माइनिंग और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पत्थरों का परिवहन करते हुए विभाग ने ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया हैं। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना अधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि गावड़ी गांव की पहाड़ियों से अवैध खनिज चेजा पत्थरों का परिवहन करते हुए टीम ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया हैं। पुलिस ने गावड़ी निवासी योगेश सैनी को गिरफ्तार किया हैं। थानाधिकारी ने बताया कि अवैध परिवहन करने की शिकायत मिली थी, जिस पर टीम गठित कर गावड़ी की पहाड़ियों में दबिश दी। नीमकाथाना जिले भर में अवैध खनन और अवैध माइनिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अलग-अलग टीम में क्षेत्र का दौरा कर अवैध रूप से परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2134173

