थांग ता खेल में मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे उम्मेद:खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होगी प्रतियोगिता; तमिलनाडु के कोयंबटूर में होना है आयोजन
थांग ता खेल में मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे उम्मेद:खेलो इंडिया यूथ गेम्स में होगी प्रतियोगिता; तमिलनाडु के कोयंबटूर में होना है आयोजन

झुंझुनूं : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आयोजित होने वाले थांग ता खेल में झुंझुनूं के उम्मेद सिंह शेखावत मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे। इस खेल का उन्हें बालक वर्ग में प्रदेश का मुख्य कोच नियुक्त किया है। उम्मेद सिंह झुंझुनूं के बगड़ कस्बा इलाके के लांबा गांव के रहने वाले हैं।यह प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में आयोजित होगी। शेखावत इससे पहले नवंबर में गोवा में आयोजित हुई 37 जी नेशनल गेम्स में कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
क्या है थांग ता खेल
थांग ता एक प्राचीन खेल है। इसकी शुरुआत मणिपुर से हुए थी। यह खेल स्कूल खेल और खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल है। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्थान में थांग ता खेल को बढ़ावा देने में उम्मेद सिंह दिन रात मेहनत की है। उम्मेद सिंह को कोच नियुक्ति किए जाने पर भारत सिंह शेखावत, सवाई सिंह, धीर सिंह, वीर सिंह, मुकेश सिंह शेखावत, भीम सिंह, उत्तम सिंह, ओम सिंह, मानपाल सिंह, यशवर्धन सिंह, सुरभि शेखावत, शिवम शेखावत, आकाश सिंह राठौड़, ऋतिक कड़वासरा, डॉ. प्रभु दयाल, संदीप धतरवाल, पंकज बिजरानिया, कुलदीप लाम्बा, आसिफ अली, राजेश धतरवाल, मोहन सिंह, अमित फोगाट, अभिषेक फोगाट समेत गांव के अन्य लोगां ने उन्हें बधाई देते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। पिता मुकेश सिंह और माता सुमन कंवर ने सभी का आभार व्यक्त किया।