[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर के टैंक में मिला महिला टीचर का शव:पति बोला-शाम को खाना बनाते घर से गायब हो गई थी, रात को मिली बॉडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जैसलमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घर के टैंक में मिला महिला टीचर का शव:पति बोला-शाम को खाना बनाते घर से गायब हो गई थी, रात को मिली बॉडी

घर के टैंक में मिला महिला टीचर का शव:पति बोला-शाम को खाना बनाते घर से गायब हो गई थी, रात को मिली बॉडी

जैसलमेर : जैसलमेर के नाचना कस्बे में एक महिला टीचर का शव घर में बने पानी के टैंक (हौद) में मिलने से सनसनी फैल गई। उसके पति के अनुसार शाम को खाना बनाते समय वह अचानक गायब हो गई। उसे आस-पास बाजार में तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली। रात करीब 10 बजे महिला का शव ग्रामीणों को उसी के घर में बने पानी के हौद में मिला। महिला के परिजनों की तरफ से बुधवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया। पुलिस की ओर से मामले में पति से पूछताछ की जा रही है।

मौके पर पुलिस और ग्रामीण।
मौके पर पुलिस और ग्रामीण।

नाचना थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया- ममता (30) पत्नी मुकेश कुमार (32), 2STR नई मंडी घड़साना की रहने वाली थी। वह नाचना गांव के पास स्थित पांचे का तला सरकारी स्कूल में 4 महीने पहले ही टीचर लगी थी। ममता अपने पति के साथ नाचना कस्बे में ही किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव घर में बने पानी के हौद में पड़ा है। पुलिस ने रात को जाकर शव को देखा और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। बुधवार सुबह परिजनों के आने के बाद शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

कल ही आई थी गांव से

अजीत सिंह ने बताया- मृतका सर्दियों की छुट्टियां होने पर परिवार के साथ घडसाना गई थी और कल ही अपने पति के साथ नाचना लौटी थी। मृतका के पति ने बताया कि ममता देर शाम को खाना बना रही थी और वो कमरे में था। थोड़ी देर बाद जब वो रसोई में गया, तब ममता वहां नहीं थी। उसको लगा सामान लेने बाजार गई होगी। लेकिन काफी देर बाद भी जब वो नहीं आई तो वो उसे ढूंढने बाजार गया। बाजार में पता किया और लोगों से भी पूछताछ की। काफी देर तलाश के बाद गांव वालों के साथ घर लौटा।

ममता की मुकेश से शादी साल 2016 में हुई थी। उनकी एक 6 साल की बच्ची है।
ममता की मुकेश से शादी साल 2016 में हुई थी। उनकी एक 6 साल की बच्ची है।

पति से पूछताछ जारी

ग्रामीणों ने पानी का हौद देखा तो उसमें ममता का शव मिला। लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी देकर बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और ममता के परिजनों को सूचना दी। ममता के परिजन बुधवार सुबह घडसाना से नाचना आए। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। हालांकि अभी तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है। नाचना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2016 में हुई थी शादी

मृतका ममता की मुकेश से शादी साल 2016 में हुई थी। उनकी एक 6 साल की बच्ची है। मृतका का पति मुकेश कोई काम नहीं करता है। मृतका सर्दियों में छुट्टिया होने पर पति के साथ ही घडसाना गई थी और वहां से मंगलवार को ही लौटी थी। महिला नाचना कस्बे के पास स्थित पांचे का तला स्थित सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर काम करती थी। जैसलमेर से नाचना करीब 130 किमी दूर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62