[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोड पर कार पलटी, दो घायलों में से एक मौत:हरियाणा रोडवेज बस के ओवरटेक करते ही कार हुई थी बेकाबू, युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

रोड पर कार पलटी, दो घायलों में से एक मौत:हरियाणा रोडवेज बस के ओवरटेक करते ही कार हुई थी बेकाबू, युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

रोड पर कार पलटी, दो घायलों में से एक मौत:हरियाणा रोडवेज बस के ओवरटेक करते ही कार हुई थी बेकाबू, युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के भैसावता खुर्द के पास हरियाणा रोडवेज बस के ओवरटेक करते समय साथ चल रही गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान हुए हादसे में गाड़ी में सवार दो जने घायल हो गए, जिनमें एक जने की अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में ही मौत हो गई।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दुराना झुंझुनूं निवासी सुनील सिंह (30) पुत्र दलीप सिंह अपने साथी दादरी ग्रेटर नोएडा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र चाहतराम के साथ नोएडा से रात को गाड़ी में सवार होकर अपने गांव दुराना जा रहे थे। जब वह थाना क्षेत्र के भैसावता खुर्द के पास पहुंचे तो अचानक पीछे से हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान जब उन्होंने अपनी गाड़ी को सड़क से नीचे उतारकर बचाने का प्रयास किया तो उनकी गाड़ी का आगे का टायर फट जाने से गाड़ी बेकाबू हो गई तथा गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।

गाड़ी के पलट जाने से गाड़ी में सवार दोनों जने घायल हो गए। इस दौरान हादसे की सूचना पर वह मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा हादसे में दोनों घायलों को बड़ी मशक्कत से गाड़ी से बाहर निकाल कर सिंघाना के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान हादसे में घायल सुनील सिंह के सिर में गंभीर चोट होने पर रास्ते में एंबुलेंस में उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल कुलदीप सिंह का उपचार किया जा रहा है।

हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तथा खेतड़ी नगर के केसीसी अस्पताल की मॉर्च्युरी में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक के भाई विक्रम सिंह की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

थानाधिकारी ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62