[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लाइसेंस देने गई आबकारी पुलिस पर पथराव:ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर किया हमला, कई पुलिसकर्मी चोटिल, आरोपियों में महिलाएं भी शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लाइसेंस देने गई आबकारी पुलिस पर पथराव:ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर किया हमला, कई पुलिसकर्मी चोटिल, आरोपियों में महिलाएं भी शामिल

लाइसेंस देने गई आबकारी पुलिस पर पथराव:ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर किया हमला, कई पुलिसकर्मी चोटिल, आरोपियों में महिलाएं भी शामिल

सीकर : शराब की दुकान का लाइसेंस देने के लिए गई आबकारी विभाग की पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला व मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल थी। मामला सीकर जिले के धोद थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को दी शिकायत में आबकारी पुलिस के सीआई यशवंत सिंह राठौड़ ने बताया कि वह धोद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरवड़ी में शराब की दुकान की लोकेशन देने के बाद लाइसेंस देने के लिए गए हुए थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की और टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

सीआई ने बताया कि सरवड़ी में 15 दिन से शराब की दुकान कुछ ग्रामीणों ने बंद करवा रखी है जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद विभाग ने दुकान को बंद करवा दिया था और दूसरी जगह दुकान खोलने की लोकेशन दे दी थी। नई लोकेशन पर भी ग्रामीण शराब की दुकान नहीं खोलने दे रहे। जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने ग्रामीणों से समझाइश की लेकिन ग्रामीणों ने फिर से शराब की दुकान का विरोध करना शुरू कर दिया।

फिलहाल धोद थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने के आरोप में नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई श्यामलाल कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62