[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार की टक्कर से उछल बोलेरो में घुसा टेम्पो, VIDEO:2 की मौत हुई, 6 घायल; एक को जयपुर रेफर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार की टक्कर से उछल बोलेरो में घुसा टेम्पो, VIDEO:2 की मौत हुई, 6 घायल; एक को जयपुर रेफर किया

कार की टक्कर से उछल बोलेरो में घुसा टेम्पो, VIDEO:2 की मौत हुई, 6 घायल; एक को जयपुर रेफर किया

झुंझुनूं : एक कार ने सवारियों से भरे टेम्पो को पीछे से उड़ाया तो टेम्पो बोलेरो से जाकर टकराया। तीन वाहनों की इस भिड़ंत में 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को जयपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार शाम 4 बजे झुंझुनूं के इंडाली रोड पर भेड़ा की ढाणी के पास हुआ।

हादसा इतना भीषण था कि टेम्पो की छत उखड़ गई। इसमें टेम्पो सवार महिला और बोलेरो ड्राइवर की मौत हो गई।

आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
आसपास के लोगों और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

कार की टक्कर से बोलेरो में जा घुसा टेम्पो

सदर थाना क्षेत्र के एएसआई पवन कुमार ने बताया- मंगलवार शाम इंडाली रोड पर हादसे की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचे तो 2 की लोगों की मौत हो चुकी थी। मरने वालों में टेम्पो सवार रेशमा (31) पत्नी अयूब निवासी वार्ड नं. 27 झुंझुनूं और बोलेरो चला रहे दोरासर के रामधन (35) पुत्र कालूराम थे। वहीं एक को गंभीर हालत में जयपुर में रेफर किया है। पांच अन्य घायलों का झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार शाम को झुंझुनूं शहर से 5 किलोमीटर दूर भेड़ा की ढ़ाणी के पास हुआ। एक कार ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी, इससे ऑटो बेकाबू होकर सामने से आ रही बोलेरो कार पर गिरा। टेम्पो का ऊपर का हिस्सा हवा में उड़ गया। बोलेरो 100 मीटर दूर जाकर पेड से टकरा गई। घटना के बाद के मौके पर चीख पुकार मच उठी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद को दौडे़। घायलों को तुरन्त निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया।

घटना में बोलेरो ड्राइवर और टेम्पो सवार महिला की मौत हो गई।
घटना में बोलेरो ड्राइवर और टेम्पो सवार महिला की मौत हो गई।

ये घायल हुए

हादसे में सब्बीर पुत्र इकबाल (22), निवासी मियां की ढाणी, सीकर, तारीफ पुत्र (23) आरिफ, अयूब पुत्र दाऊद, निवासी वार्ड नं. (27), झुंझुनूं, संदीप पुत्र (22), मांगीलाल, देव कुमार (25), पुत्र मांगीलाल, अक्षय कुमार (28) पुत्र प्रहलाद, बसंती पत्नी मांगीलाल निवासी दौरासर घायल हए। जिनका झुंझुनूं राजकीय बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। वहीं जिसमें जैतून (45) पत्नी दाऊद को गंभीर हालत मेंं जयपुर रेफर किया है।

घायलों का इलाज बीडीके हॉस्पिटल में चल रहा है।
घायलों का इलाज बीडीके हॉस्पिटल में चल रहा है।

रिश्तेदार के बैठने गए थे

मुस्लिम परिवार सुल्ताना में किसी रिश्तेदार के मौत होने पर कुछ लोग टेम्पो में सवार होकर बैठक में गए थे। वहां से लौटते समय ये हादसा हो गया। रामधन बसंती को झुंझुनूं दवा दिलाने के लिए आ रहा था। दवा लेने के बाद खतेहपुरा होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बोलेरो कार भी खुद ही चला रहा था। रास्ते में ये हादसा हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62