[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाली डमी कैंडिडेट पकड़ा:शक होने पर पिता का नाम पूछा तो घबराया; जांच में पकड़ा गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

पाली डमी कैंडिडेट पकड़ा:शक होने पर पिता का नाम पूछा तो घबराया; जांच में पकड़ा गया

पाली डमी कैंडिडेट पकड़ा:शक होने पर पिता का नाम पूछा तो घबराया; जांच में पकड़ा गया

पाली : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) द्वितीय वर्ष की परीक्षा में एक डमी परीक्षार्थी को परीक्षा देते हुए पकड़ा है। डाइट प्रधानाचार्य हरिओम हीरागर ने बगड़ी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि मंगलवार को विद्यालय संस्कृति प्रबंध और शिक्षक विषय के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। सुरेश कुमार पुत्र आसुराम बिश्नोई निवासी फूलण बाड़मेर किसी और की जगह परीक्षा देते हुए पाया गया। जांच करने पर पता चला कि यह डमी परीक्षार्थी सुरेश कुमार पुत्र विरधाराम निवासी फूलण बाड़मेर के परीक्षार्थी की जगह बैठा था।

यह टीटी कॉलेज रोहट केंद्र का विद्यार्थी था। पुलिस ने डाइट प्रशासन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर डमी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया है। जांच बगड़ी पुलिस कर रही है। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद वीक्षक हस्ताक्षर कराने के लिए आया तो अभ्यर्थी अपने रोल नंबर सही नहीं बता पाया और न ही पिता का नाम पता था। दस्तावेज का सत्यापन किया तो पकड़ में आ गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89