[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतिम संस्कार की चिंगारी से चारागाह भूमि में लगी आग:सिंघाना के मोई सद्दा में कई पौधे जलकर राख, ग्रामीणों ने बुझाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

अंतिम संस्कार की चिंगारी से चारागाह भूमि में लगी आग:सिंघाना के मोई सद्दा में कई पौधे जलकर राख, ग्रामीणों ने बुझाई

अंतिम संस्कार की चिंगारी से चारागाह भूमि में लगी आग:सिंघाना के मोई सद्दा में कई पौधे जलकर राख, ग्रामीणों ने बुझाई

सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र के मोई सद्दा गांव में चारागाह विकास एवं संरक्षण कार्यों के तहत विकसित भूमि पर आग लग गई। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद हवा के कारण निकली चिंगारी सूखी घास तक पहुंच गई, जिससे आग फैल गई। आग की चपेट में आने से चारागाह क्षेत्र में लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है।

ग्राम विकास अधिकारी चेतराम मीणा ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु के बाद चारागाह भूमि पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद ग्रामीण अपने-अपने घर चले गए। कुछ समय बाद हवा चलने से चिंगारी पास की सूखी घास में फैल गई और आग तेजी से चारागाह क्षेत्र में फैलने लगी।

इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग देखकर ग्राम विकास अधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। आग फैलने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक चारागाह क्षेत्र में लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच चुका था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89