[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ पंचायत समिति में 5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए:अब 17 वार्डों में 53 उम्मीदवार मैदान में, निर्दलियों को मिले चुनाव चिन्ह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ पंचायत समिति में 5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए:अब 17 वार्डों में 53 उम्मीदवार मैदान में, निर्दलियों को मिले चुनाव चिन्ह

नवलगढ़ पंचायत समिति में 5 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए:अब 17 वार्डों में 53 उम्मीदवार मैदान में, निर्दलियों को मिले चुनाव चिन्ह

नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सोमवार को पांच प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। इसके बाद 17 वार्डों में कुल 53 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नाम वापसी के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं, जिससे चुनावी तस्वीर साफ हो गई है।

रिटर्निंग ऑफिसर प्रांजल कंवर ने बताया कि वार्ड 4 से स्वाति मील, वार्ड 8 से ज्योति, वार्ड 13 से विमला देवी, वार्ड 14 से ज्योति और वार्ड 15 से अंजु कुमारी ने अपने नाम वापस लिए हैं।

आरएलपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बढ़ाई चुनौती

नवलगढ़ पंचायत समिति के कई वार्डों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) और निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 1 से एकतासिंह निर्दलीय, वार्ड 2 से सुशील कुमार गर्वा निर्दलीय और सचिन कुमार आरएलपी से मैदान में हैं। वार्ड 3 से अनिता निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

वार्ड 5 से बबीता देवी और वार्ड 6 से बबीता सैनी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 7 से सुनील कुमार आरएलपी के प्रत्याशी हैं। वार्ड 8 से गीता देवी निर्दलीय और काशीराम आरएलपी से चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 9 से उमेश कुमार आरएलपी के प्रत्याशी हैं।

इसके अलावा वार्ड 11 से ओमप्रकाश निर्दलीय, वार्ड 13 से देवकरण निर्दलीय और बंटीलाल मांठ आरएलपी से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 14 से औरमता और पुष्पा देवी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड 15 से संतरा देवी, वार्ड 16 से पितराम और वार्ड 17 से पंकज कुमारी व अनिल कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।

वार्डवार चुनावी मुकाबले पर नजर

नाम वापसी के बाद भाजपा और कांग्रेस के सभी 17 वार्डों में प्रत्याशी होने से दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला तय है। वहीं, आरएलपी और निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी से कई वार्डों में चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं। अब प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं।

3 नवंबर को मतदान, 20 नवंबर को नतीजे

नाम वापसी के बाद अब प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करने में जुटे हैं। कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मतदाता 3 नवंबर को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जबकि 20 नवंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम सामने आएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89