भोड़की-धमाणा मार्ग पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत:दूध बेचकर घर लौट रहा युवक गंभीर घायल, सिर में चोट और पैर फ्रैक्चर
भोड़की-धमाणा मार्ग पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत:दूध बेचकर घर लौट रहा युवक गंभीर घायल, सिर में चोट और पैर फ्रैक्चर
जाखल : भोड़की से जमवाय माता धमाणा धाम जाने वाले मार्ग पर बोलेरो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के जरिए गुढ़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सीकर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल बाइक ड्राइवर की पहचान विक्की राजपूत (25) पुत्र नाहरसिंह राजपूत के रूप में हुई है।

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर कर दिया गया। घायल युवक दूध बेचकर अपना घर खर्चा चला रहा था जो दूध देकर वापस अपने घर जा रहा था। जिसका एक पैर फैक्चर हो गया और सिर में गंभीर चोट आई।
हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर रोहितास जाट निवासी भालेरी, जिला चूरू, गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि बोलेरो में एक युवक और एक महिला भी सवार थे, जिन्हें ड्राइवर मौके पर छोड़कर चला गया। घटना की जानकारी मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक तथा बोलेरो गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483128


