खेतड़ी केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू:कार्यपालक निदेशक ने दिलाई शपथ, कहा- ईमानदारी से किया कार्य ही असली देश सेवा
खेतड़ी केसीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू:कार्यपालक निदेशक ने दिलाई शपथ, कहा- ईमानदारी से किया कार्य ही असली देश सेवा
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर स्थित केसीसी प्रशासन भवन परिसर में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक पुरषोततदास बोहरा ने सतर्कता जागरूकता की अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में पीडी बोहरा ने संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा से किया गया कार्य ही असली देश सेवा है। संगठन की प्रगति तभी संभव है जब हर कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति सजग और जिम्मेदार हो। हमें अपने कार्यों में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। केसीसी महाप्रबंधक (सांद्रण) वीके इंद्रा ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश पढ़ा।
इसी प्रकार मयुख चटर्जी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का, जयंत मुखोपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का, भुपेश बंबोरिया ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त एएस राजीव का, देवेंद्र वर्मा ने मुख्य सतर्कता अधिकारी एचसीएल हरसिमरन सिंह का संदेश पढ़ा।
मोनिका ने बताया कि सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर मोहम्मद उस्मान, डॉ.दीपिका खुराना, कमलेश कुमार, संतोष बारीक, विनायक साहू, अभिषेक पारीक, राजेश डाढेल, नागेश राजपुरोहित, एमएल जोशी, मुन्नालाल जैदिया, सवाईसिंह सिराधना, आनंद पांडे, घनश्याम, हरीचरण्, हसरत हुसैन, ऋचा भटनागर, इंद्रा कुमार, डा. रेणु खेदड़, प्रिया दिक्षित, सुधा शर्मा, बाबूलाल सैनी, मनोज लमोरिया सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483035

