[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : प्रिंसिपल ने डंडा मारकर स्टूडेंट का सिर फोड़ा:स्कूल देर से पहुंचा था, दोनों तरफ से केस दर्ज कराए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : प्रिंसिपल ने डंडा मारकर स्टूडेंट का सिर फोड़ा:स्कूल देर से पहुंचा था, दोनों तरफ से केस दर्ज कराए

झुंझुनूं : प्रिंसिपल ने डंडा मारकर स्टूडेंट का सिर फोड़ा:स्कूल देर से पहुंचा था, दोनों तरफ से केस दर्ज कराए

झुंझुनूं में एक छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामला झुंझुनूं के पचेरी कलां का है। जहां प्रिंसिपल की ओर से देरी से पहुंचने पर छात्र की डंडे से पिटाई कर सिर फोड़ दिया। छात्र शाहिद (12) पचेरी कलां के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 का स्टूडेंट है।

 

इस मामले में छात्र के पिता नजरूद्दीन की ओर से प्रिंसिपल के खिलाफ पचेरी कलां थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं दूसरी और प्रिंसिपल ने भी छात्र के अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। अभिभावकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज करवाया गया है।

परिजन का आरोप है कि उनका बेटा स्कूल में लेट पहुंचा था। इस दौरान प्रिंसिपल ने प्रार्थना सभा में छात्र के सर पर डंडा मारा। इससे बच्चे का सिर फूट गया। पिटाई के बाद छात्र को स्कूल से निकाल दिया गया। बच्चा जब स्कूल से बाहर आया तो चक्कर आकर गिर पड़ा। जिसे ग्रामीणों ने घर पर पहुंचाया। परिजन का आरोप है इससे पहले भी प्रिंसिपल प्रकाश चंद्र ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी। जब उलाहना देने स्कूल गए तो टीसी काटने की धमकी दी।

छात्र के परिजन नजरूद्दीन ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाने वह थाने पहुंचे तो वहां भी उन्हें शाम तक बैठाए रखा। राजनीतिक प्रभाव के कारण रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की गई, उन पर लगातार दबाव डाला गया कि वो एफआईआर दर्ज न करवाएं।

दोनों तरफ मामला दर्ज
इधर प्रिंसिपल प्रकाशचंद्र की ओर से छात्र के अभिभावक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। स्कूल में आकर राजकार्य में बाधा डालने, पैसे मांगने, जातिसूचक गालियां निकालने का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62