नीमकाथाना पहुंची युवा कांग्रेस की रोजगार न्याय यात्रा:26 जनवरी को निकलेगा जुलूस, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे शामिल
नीमकाथाना पहुंची युवा कांग्रेस की रोजगार न्याय यात्रा:26 जनवरी को निकलेगा जुलूस, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी होंगे शामिल
नीमकाथाना : रोजगार दो न्याय दो मशाल जुलूस की तैयारियों को लेकर युवा कांग्रेस की रोजगार न्याय यात्रा सोमवार को नीमकाथाना पहुंची। नीमकाथाना में सोमवार को युवा कांग्रेस राजस्थान के सीकर लोकसभा प्रभारी मुकेश राय, सीकर जिलाध्यक्ष मुकुल खिंचड, प्रदेश कार्यकारिणी से अंकित ओला समेत युवा कांग्रेस के नेताओं ने छावनी कार्यालय पर पहुंचकर युवाओं को संबोधित किया।
नीमकाथाना युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपेन्द्र दीवाच ने बताया कि 26 जनवरी को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. के नेतृत्व में युवाओं को रोजगार का न्याय दिलाने की मांग को लेकर सीकर लोकसभा युवा कांग्रेस द्वारा एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें नीमकाथाना जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने सीकर चलने का आह्वान किया है।
यह रहे मौजूद
इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा, विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र दिवाच, राजेश बाजिया, रणधावा सिंह सिरोही, अनिल काजला, महेश डाबला, राकेश नटवाड़िया, धमेंद्र यादव, राजाराम गुर्जर, शाहरुख नेता, विकास पुनिया, जीतू गोडावास, राजू भावरिया, कमलेश लाका, पुष्पेंद्र मीणा, मनोज, धर्मेंद्र, विरेन्द्र स्वामी, अमित सैनी, महेश मीणा, केशव सैनी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039915


