[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में रामोत्सव की धूम, बाइक रैली निकाली जाएगी:सीएम भजनलाल खाटू दर्शन करेंगे; दीपोत्सव व आतिशबाजी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जीण माता मंदिर को राम थीम पर सजाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में रामोत्सव की धूम, बाइक रैली निकाली जाएगी:सीएम भजनलाल खाटू दर्शन करेंगे; दीपोत्सव व आतिशबाजी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जीण माता मंदिर को राम थीम पर सजाया

सीकर में रामोत्सव की धूम, बाइक रैली निकाली जाएगी:सीएम भजनलाल खाटू दर्शन करेंगे; दीपोत्सव व आतिशबाजी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जीण माता मंदिर को राम थीम पर सजाया

सीकर : अयोध्या में आज भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिले भर में विभिन्न स्थानों पर अनेक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। सीकर शहर में रविवार दे रात को भी कई जगह आतिशबाजी हुई और मंदिरों में दीपोत्सव कार्यक्रम हुए। पूरे सीकर शहर में चारों तरफ राम नाम की गूंज है और शहर राममय धुनों से गूंज रहा है।

शहर के 50 से अधिक छोटे-बड़े मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के बाजारों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों की भव्य सजावट की गई है।

सीकर के रामलीला मैदान में युवाओं द्वारा रविवार रात को आतिशबाजी की गई।
सीकर के रामलीला मैदान में युवाओं द्वारा रविवार रात को आतिशबाजी की गई।

सीकर में निकाली जाएगी बाइक रैली

स्वदेशी जागरण मंच, सीकर की ओर से शहर में आज बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली एमके मेमोरियल शिक्षण संस्थान के प्रांगण से प्रारंभ होकर कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड, जाट बाजार, रामलीला मैदान से बजाज रोड़ सांवली होते हुए हर्ष स्थित लालोलाव बालाजी मंदिर में पहुंचेगी।

मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं 5100 दीपक जलाकर दीपयज्ञ किया जाएगा। इसके बाद प्रसादी का आयोजन होगा। मंच द्वारा शहर के विभिन्न कच्ची बस्तियों में आवास-निवास करने वाले लोगों व परिवारों को 11000 गोबर के दीपक वितरण किए जाएंगे।

हर्ष स्थित लालोलाव मंदिर में दीपकों से बनाया गया भारत का नक्शा।
हर्ष स्थित लालोलाव मंदिर में दीपकों से बनाया गया भारत का नक्शा।

रामलीला मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम, मंच तैयार

समाजसेवी डॉ. बीएल रणवा द्वारा जिले भर में सवा लाख मिट्टी के दिए वितरित कराए गए हैं। ताकि लोग रामोत्सव को दीपावली की तरह मनाई और पूरा सीकर जगमगा उठे। रामोत्सव को लेकर सीकर में मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में होगा। रामलीला मैदान में बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। मैदान में लाइव टेलीकास्ट दिखाने के लिए बड़ी एलइडी स्क्रीन लगाई जाएगी और भगवान श्रीराम की महा आरती होगी। इसके साथ ही राम नाम का संगीतमय कीर्तन भी होगा।

सांवली सर्किल पर बनाई गई मिट्टी की मूर्ति

सांवली सर्किल स्थित राम भक्तों द्वारा भगवान श्रीराम की मिट्टी की प्रतिमा बनाई गई है। इसके साथ ही शेखावाटी यूनिवर्सिटी में एबीवीपी की ओर से 200 फीट लंबा श्रीराम का धनुष बनाया जा रहा है।

सांवली सर्किल पर बनाई गई भगवान श्रीराम की मिट्टी की मूर्ति।
सांवली सर्किल पर बनाई गई भगवान श्रीराम की मिट्टी की मूर्ति।

आज इन मंदिरों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

रेवासा स्थित जानकीदास बड़ा मंदिर में सुबह 7:00 बजे महा आरती की गई। दोपहर 12 से 4 बजे तक मंदिर में राममय धुनों के साथ राम भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। शाम 6:15 बजे 5100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। रेवासा मंदिर में भव्य सजावट की गई है। देवीपुरा बालाजी धाम में भी महा आरती होगी।

सीकर में नई नानी गेट स्थित जानकीदास जी मंदिर में दोपहर 12:15 बजे भगवान जानकीदास को प्रसाद का भोग लगाया जाएगा जिसके बाद प्रसादी वितरण की जाएगी।दोपहर 12:30 बजे मंदिर महा आरती होगी। इसके साथ ही कल्याण जी मंदिर में भी 12:15 बजे महा आरती की जाएगी।

सुभाष चौक स्थित गोपीनाथ मंदिर में शाम 7:30 बजे महा आरती होगी। शोभासरिया धर्मशाला स्थित राम मंदिर में दोपहर 12:15 बजे महा आरती होगी और दोपहर 3 बजे मंगल गीत व शाम 6:30 बजे दीपोत्सव होगा। गोपीनाथजी मंदिर परिसर में आज भव्य सजावट की रही है। इसके साथ ही बावड़ी गेट स्थित रघुनाथजी मंदिर में भी जानकी वल्लभजी का श्रृंगार किया गया है। जानकी वल्लभजी मंदिर में भी अनेक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

भारतीय प्रवासियों द्वारा इटली में भगवा रैली निकाली गई।
भारतीय प्रवासियों द्वारा इटली में भगवा रैली निकाली गई।

इटली में निकाली गई भगवा रैली

इटली के शहर पडुआ में भी रामोत्सव पर राम नाम गूंज रहा है। पडुआ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। रविवार को पडुआ में विशाल भगवा रैली भी निकाली गई। सीकर के रहने वाले गणपत सिंह गांवड़ी ने बताया की यहां काफी लोग शेखावाटी के रहते है जो काम करते हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यहां के लोग काफी उत्साहित है।

जीण माता मंदिर को भी राम की थीम पर सजाया गया है।
जीण माता मंदिर को भी राम की थीम पर सजाया गया है।

श्याम बाबा के दर्शन करेंगे सीएम, दीपोत्सव आतिशबाजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

सीएम भजनलाल शर्मा आज सीकर जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम शाम को 5 बजे सड़क मार्ग से खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचेंगे और 5:15 बजे खाटूश्यामजी के दर्शन करेंगे। जिसके बाद सीएम शाम 6 बजे दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सीकर जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी मैं जानकारी देते हुए बताया कि सीएम के दौरे को लेकर तमाम व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। सीएम शाम को 7 बजे सड़क मार्ग से खाटूश्यामजी से जयपुर के लिए रवाना होंगे और 8:30 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्याम सिंह चौहान ने बताया कि आज श्याम दरबार में भक्तों को भव्य राम दरबार के दर्शन भी होंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में अनेक एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। बाबा श्याम मंदिर को 30 बंगाली कारीगरों ने भव्य रूप से सजाया है।

बाबा श्याम के दरबार में उत्सव को भव्य बनाने के लिए रंगोली सजाई गई है तथा शाम को दीपोत्सव, महाप्रसादी के साथ ही भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है। इसके साथ ही महोत्सव के दौरान रंगीन आतिशबाजी भी की जाएगी।

छोटी सेवद में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
छोटी सेवद में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

राम थीम पर सजाया गया जीणमाता मंदिर

सीकर के जीण माता मंदिर को भी राम की थीम पर सजाया गया है। जीण माता मंदिर में दोपहर 12 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अनेक धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। जीण माता मंदिर में भी प्रदेश भर से हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Related Articles