[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को लेकर कर दिया इतना बड़ा ऐलान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को लेकर कर दिया इतना बड़ा ऐलान

पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जोधपुर पहुंचे। उन्होंने कहा, पिछली सरकार ने कई लोगों को व्यक्तिगत लाभ देने के लिए सेवानिवृति के बाद भी महत्वपूर्ण पद पर लगा रखा था। उन्होंने यह बात सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कही।

जोधपुर : पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जोधपुर पहुंचे। उन्होंने कहा, पिछली सरकार ने कई लोगों को व्यक्तिगत लाभ देने के लिए सेवानिवृति के बाद भी महत्वपूर्ण पद पर लगा रखा था। उन्होंने यह बात सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने यह भी स्वीकारा कि यह बात उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर बैठे हुए प्रेमचंद सांखला के बारे में कही है। साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि जल्द ही ऑर्डर आ जाएगा। डेपुटेशन रद्द हो चुका है

उन्होंने कहा, सभी डेपुटेशन रद्द कर चुका हूं, अभी भी जो रिलीव नहीं हुए उनकी डिटेल भी मंगवा ली। बोले जो टीचर खाली बैठे है उन पर भी नजर है। उन्होंने कहा, एक पद पर एक से ज्यादा अधिकारी बैठे हैं और जो शिक्षक खाली बैठा है उस पर भी नजर है। राज्य में 22 प्रतिशत से अधिक टीचर कम है।
छात्रों के हितों को देखते हुए फैसले लिए जाएंगे
शिक्षा नीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता का सुधार कर जहां बिल्डिंग नहीं है। वहां भवन बनाए जाएंगे। साथी छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर उनके हित के लिए फैसले लिए जाएंगे। साथ ही शिक्षकों की जहां कमी है। वहां पर नई नियुक्ति की जाएगी। अगले वर्ष से सभी शिक्षकों के सम्मेलन को रिकॉर्ड करेंगे। कौनसा सम्मेलन किस मुद्दे पर संगोष्ठी कर रहा है।
दिलावर ने कहा, पंचायती राज सिस्टम में जो भ्रष्टाचार और खामियां रही है। उन्हें दूर किया जाएगा। प्रधान, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, विकास अधिकारी के बीच आपस में सामंजस्य बैठक भ्रष्टाचार की गलियों पर ताला लगाया जाएगा। इससे गरीब आमजन की शिकायत दूर होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet