[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेहाड़ा थाने में सीएलजी व सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेहाड़ा थाने में सीएलजी व सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित

22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेहाड़ा थाने में सीएलजी व सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

मेहाड़ा : मेहाड़ा पुलिस थाने में शनिवार 20 जनवरी को नीमकाथाना पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज तथा उप पुलिस अधीक्षक खेतड़ी सतीश वर्मा के निर्देशानुसार सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियों व ग्राम रक्षकों की बैठक थानाधिकारी राजवीर सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही क्षेत्र में होने वाले समस्त कार्यक्रमों के क्षेत्र में आयोजन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही गणतंत्र दिवस को लेकर भी दिशा निर्देश प्रदान किए गए। तथा अपराधों पर अंकुश लगाने में सहयोग करने के लिए सभी सीएलजी सदस्यों का आह्वान किया कि आप अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों में अंकुश लगाने के लिए हमारी मदद करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ताकि क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके।

थानाधिकारी राजवीर सिंह ने महिला सखियों से कहा कि आप बालिकाओं पर तथा महिलाओं पर नजर रखें तथा उनके साथ कोई भी अगर दुर्व्यवहार होता है या उनके साथ कोई दुराचार होता है तो हमें तुरंत सूचित करें तथा हमारी इसमें मदद करें ताकि महिला अपराधों पर अंकुश लग सके। थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था एंव साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतू उच्चाधिकारियों के आदेशों से अवगत करवाया गया। एंव सडक सुरक्षा के सबंध में जानकारी दी गई। तथा यातायात नियमों की पालना करने एवं बिना हेलमेट एंव सीट बेल्ट के वाहन न चलाने हेतू निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एचसी अमरसिंह, कांस्टेबल चौखाराम सहित सभी स्टाफकर्मी तथा सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखियां व ग्राम रक्षक मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet