भारत जोडो न्याय यात्रा : भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से पोस्टर विमोचन
भारत जोडो न्याय यात्रा : भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से पोस्टर विमोचन
चूरू : कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गाँधी के नैतृत्व में कांग्रेस पार्टी की ओर से 14 जनवरी 2024 मणीपुर से लेकर 20 मार्च 2024 मुम्बई तक भारत जोडों न्याय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा देशभर के कुल 15 राज्यों 110 जिलों 100 लोकसभा क्षेत्रों 337 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 7613 किलो मीटर लम्बी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य देशभर में सामाजिक आर्थिक राजनैतिक न्याय की स्थापना करना है इसी यात्रा के सम्बन्ध में चूरू जिला मुख्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस (मीडिया विभाग) के राष्ट्रीय संयोजक एडवोकेट सद्दाम हुसैन एवं भारतीय युवा कांग्रेस चूरू विधानसभा अध्यक्ष शोयल खान डीके के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की ओर से भारत जोडो न्याय यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गाँधी के संदेश को जन जन तक पंहुचाने की अपील की गई।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस (मीडिया विभाग) के राष्ट्रीय संयोजक एवं गुजरात राज्य के प्रभारी एडवोकेट सद्दाम हुसैन, युवा कांग्रेस चूरू विधानसभा अध्यक्ष शोयल खान डीके, फरमान खान, चेतन प्रजापत, मुकेश कुमार, वसीम चोहान, अजीज गौरी, अब्दुल्ला कुरैशी, शाहिद सौलकीं, प्रेमचंद्र, सैफ कुरैशी, बिलाल खान, समीर खान, जावेद खान, अल्ताफ, सुलेमान मणीयार सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043665


