[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में पानी के अवैध कनेक्शन के लिए तोड़ी सड़क:50 फीट से ज्यादा सड़क को लंबाई में तोड़ा, 300 फीट सड़क क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में पानी के अवैध कनेक्शन के लिए तोड़ी सड़क:50 फीट से ज्यादा सड़क को लंबाई में तोड़ा, 300 फीट सड़क क्षतिग्रस्त

पिलानी में पानी के अवैध कनेक्शन के लिए तोड़ी सड़क:50 फीट से ज्यादा सड़क को लंबाई में तोड़ा, 300 फीट सड़क क्षतिग्रस्त

पिलानी : पिलानी में बिना अनुमति पानी के अवैध कनेक्शन के लिए मुख्य बाजार में सीमेंटेड सड़क को जगह-जगह से तोड़ दिया गया है। सभी कनेक्शन उपभोक्ताओं ने वाटर वर्क्स की नजदीकी राइजिंग लाइन से लेने की बजाय अपने घरों-दुकानों से काफी दूर की लाइन से लिए हैं।

कस्बे के निहाली चौक से सड़क पर गड्ढे खोद कर नियम विरुद्ध किए जा रहे इन कनेक्शन को लेकर नगरपालिका और जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

नगरपालिका में एक व्यक्ति ने एप्लिकेशन देकर पानी के कनेक्शन के लिए 10 फीट सड़क तोड़ने की अनुमति मांगी थी। नगरपालिका से जारी एनओसी के बाद यहां लगभग 300 फीट से अधिक की सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। लगभग 50 फीट से ज्यादा सड़क को लम्बाई में तोड़ा गया है और 12 बड़े गड्ढे सड़क पर बना दिए गए हैं। निहाली चौक से वार्ड नं 21 की ओर किए जा रहे, इन सभी कनेक्शन के लिए एनओसी भी जारी नहीं की गई है।

ईओ प्रमोद जांगिड़ से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए जांच की बात कही। हालांकि, नगरपालिका कार्यालय से महज कुछ मीटर की दूरी पर ही सड़क तोड़ कर ये अवैध कनेक्शन किए जा रहे हैं।

जलदाय विभाग के जेईएन सोनू कुमार का कहना था कि उन्हें अवैध कनेक्शन की जानकारी है और संबंधित लोगों को पाबंद करने के लिए जलदाय विभाग की ओर से पिलानी थाने में रिपोर्ट भी दी गई है। उपखण्ड अधिकारी सूरजगढ़ मामले की जांच के लिए पीएचईडी अधिकारियों को लिखा गया है।

आरटीआई एक्टिविस्ट धर्मेंद्र सोनी ने भी इस मामले को उपखंड अधिकारी, पीएचईडी सहायक अभियंता, नगर पालिका ईओ और अन्य अधिकारियों के सामने रखा है। लेकिन कोई कार्रवाई अब तक इस मामले में नहीं हुई है।

आरटीआई एक्टिविस्ट सोनी का कहना है कि अधिकारियों को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए । यदि अधिकारी मुकदमा दर्ज नहीं करवाते हैं तो इन अधिकारियों को ही पार्टी बनाते हुए इन पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77