[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने गीता का मौके पर ही राशन कार्ड बनवाकर, उज्ज्वला योजना में लाभान्वित किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कलेक्टर ने गीता का मौके पर ही राशन कार्ड बनवाकर, उज्ज्वला योजना में लाभान्वित किया

विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में कलेक्टर ने गीता का मौके पर ही राशन कार्ड बनवाकर, उज्ज्वला योजना में लाभान्वित किया

सीकर : जैन भवन में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में सीकर के वार्ड नंबर 33 की रहने वाली गीता को  मौके पर ही उज्ज्वला   योजना में लाभान्वित किया गया तथा खाद्य सुरक्षा योजना में लाभान्वित करने के लिए शिविर के दौरान ही राशन कार्ड बनाया गया।

जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी शिविर में निरीक्षण करने पहुंचे और आमजन से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान मातादीन पारीक के साथ आई गीता ने जिला कलेक्टर को अपनी आर्थिक स्थिति बयां करते हुए बताया उनका राशन कार्ड नहीं होने के कारण केन्द्र व राज्य सरकार की किसी भी योजना में लाभ नहीं मिल पा रहा है और खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मुफ्त अनाज भी नहीं मिल पा रहा है। इस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर हाथों-हाथ राशन कार्ड बनवाया साथ ही कलेक्टर ने गीता का उज्ज्वला योजना में  पंजीकरण करवा कर मौके पर ही लाभान्वित किया। इस पर लाभार्थी गीता देवी ने जिला प्रशासन व केन्द्र सरकार, राज्य सरकार का कोटि-कोटि धन्यवाद दिया और हंसी-खुशी अपने घर को लोट गई ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77