[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावलिया बाबा का निर्वाणोत्सव गुरुवार से:दो दिन चलेगा आयोजन, 500 किलो लड्डू और दो क्विंटल बड़े का प्रसाद होगा वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बावलिया बाबा का निर्वाणोत्सव गुरुवार से:दो दिन चलेगा आयोजन, 500 किलो लड्डू और दो क्विंटल बड़े का प्रसाद होगा वितरित

बावलिया बाबा का निर्वाणोत्सव गुरुवार से:दो दिन चलेगा आयोजन, 500 किलो लड्डू और दो क्विंटल बड़े का प्रसाद होगा वितरित

चिड़ावा : चिड़ावा के आराध्य संत परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की 111वीं पुण्यतिथि के मौके पर दो दिवसीय निर्वाणोत्सव गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित होगा। बाबा के समाधि स्थल और साधना स्थली पर बाबा के मंदिर की बाहर से मंगवाए गए फूलों और लाइटों से सजावट की जा रही हैं। वहीं बंगाल से आए कारीगरों द्वारा बाबा का दरबार फूलों से सजाया जाएगा।

चौरासिया मंदिर के महंत विनोद चौरासिया और समिति के दामोदर हिम्मतरामका ने बताया कि साधना स्थली चौरासिया मंदिर में बाबा के दरबार में गुरुवार सुबह से लेकर शुक्रवार सुबह तक करीब पांच क्विंटल गूंद के लड्डू, दो सौ किलो दाल के बड़े का प्रसाद बांटा जाएगा। मंदिर के भीतर भंडारा स्थल पर लड्डू बनाने का काम जारी है।

परमहंस गणेश नारायण बावलिया बाबा भंडारा समिति के पवन, प्रमोद भीमराजका और मुकेश हलवाई ने बताया कि मेले वाले दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब पचास हजार लोग प्रसाद लेंगे। समिति के श्रवण पारीक और राजेश बैद ने बताया कि भंडारे में हलवा, चना, पूड़ी और सब्जी का प्रसाद परोसा जाएगा। इसके लिए करीब 60 पावा हलवा बनेगा और साढ़े तीन सौ किलो चना भिगोया गया है।

चौरासिया मंदिर में 18 जनवरी को दोपहर में एक बजे से बावलिया बाबा भंडारा समिति की ओर से श्री राम मंदिर में श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत श्री रामायण ज्योति मंगल पाठ का संगीतमय आयोजन होगा। इस पाठ का सामूहिक वाचन इसके रचियता वाणिभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में होगा। दोपहर एक बजे बाबा और राम दरबार का पूजन करने के बाद पाठ का विधिवत शुभारंभ होगा।वहीं भजन संध्या का आयोजन भी होगा। मेले वाले दिन शुक्रवार को चौरासिया मंदिर और समाधि स्थल पर बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62