[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केंद्रीय मंत्री बोले- भजनलाल हमारे दोस्त, कुछ मदद करनी है:राजस्थान में कोयला संकट को लेकर दिल्ली में मिलने पहुंचें सीएम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केंद्रीय मंत्री बोले- भजनलाल हमारे दोस्त, कुछ मदद करनी है:राजस्थान में कोयला संकट को लेकर दिल्ली में मिलने पहुंचें सीएम

केंद्रीय मंत्री बोले- भजनलाल हमारे दोस्त, कुछ मदद करनी है:राजस्थान में कोयला संकट को लेकर दिल्ली में मिलने पहुंचें सीएम

जयपुर : राजस्थान में कोयला संकट को लेकर आज दिल्ली दौरे पर रहे सीएम भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के साथ केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। प्रह्लाद जोशी के आवास पर हुई मुलाकात में उन्होंने मजाकिया अंदाज में अधिकारियों से कहा- भजनलाल जो मुख्यमंत्री बने हैं। वो हमारे दोस्त हैं। दोस्त की कुछ मदद करनी है।

उसके बाद वहां मौजूद सीएम भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी ठहाके मारकर हंसने लगे। बैठक में केंद्रीय कोयला मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव विस्मिता तेज, ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता और ऊर्जा विकास निगम के एमडी एम. एम. रिणवा भी मौजूद रहे।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी विधानसभा चुनावों में राजस्थान के प्रदेश चुनाव प्रभारी थे। वहीं, सीएम भजनलाल शर्मा संगठन में महामंत्री थे। ऐसे में प्रह्लाद जोशी के साथ उन्होंने चुनावों में काम भी किया था।

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर सीएम भजनलाल ने उनसे मुलाकात की।
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर सीएम भजनलाल ने उनसे मुलाकात की।

प्रदेश को मिलेगी अतिरिक्त बिजली और कोयला
प्रदेश में कोयला संकट को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज दिल्ली में केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रदेश में कोयले की कमी और अतिरिक्त बिजली डिमांड को लेकर चर्चा हुई।

मुलाकात में राजस्थान के ऊर्जा विभाग की ओर से 1000 मेगा वॉट अतिरिक्त बिजली की मांग केंद्र से की गई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में राजस्थान को आवंटित कोल ब्लॉक को भी जल्द शुरू करने की डिमांड रखी गई।

इस पर केंद्रीय कोयला मंत्री ने प्रदेश की बिजली की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर अतिरिक्त कोयला आवंटन के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात करके परसा कोल ब्लॉक से खनन करने में आ रही दिक्कतों का शीघ्र समाधान निकालने के लिए भी आश्वस्त किया।

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से भी की मुलाकात।
केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से भी की मुलाकात।

सीएम ने जेपी नड्डा से भी की मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। मुलाकात में सीएम भजनलाल शर्मा ने जेपी नड्डा के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से भी मुलाकात की। भूपेन्द्र यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। राजस्थान के ही रहने वाले हैं। भूपेन्द्र यादव पेशे से वकील भी रहे है। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रदेश में महाधिवक्ता की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हुई होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62