[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में वन विभाग ने शिकारी को पकड़ा:नीलगाय के शिकार की फिराक में घूम रहा था, दो बंदूकें जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में वन विभाग ने शिकारी को पकड़ा:नीलगाय के शिकार की फिराक में घूम रहा था, दो बंदूकें जब्त

खेतड़ी में वन विभाग ने शिकारी को पकड़ा:नीलगाय के शिकार की फिराक में घूम रहा था, दो बंदूकें जब्त

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : दिनेश कुमार

खेतड़ी : खेतड़ी की नंगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नील गाय का शिकार करने वाले शिकारी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम ने आरोपी के कब्जे से दो बंदूके भी जब्त की है। रेंजर विजय कुमार फगेड़िया ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी की नंगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत की खोल की ढाणी के पास एक युवक नील गाय का शिकार करने के प्रयास में घूम रहा हैं। जिसकी सूचना पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर दबिश दी गई।

वन विभाग की टीम को देखकर भागने की कोशिश
वन विभाग की टीम को देख कर बंदूक लेकर घूम रहे युवक ने भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने उनका पीछा कर कृष्ण नगर तन बडाऊ के रहने वाले सुरेश पुत्र पन्ना राम बावरिया को पकड़ लिया। इस दौरान विभाग की टीम ने हिरासत में लिए युवक से वन क्षेत्र से नीलगाय का शिकार करने के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके कब्जे से दो बंदूक के भी बरामद की गई हैं।

पहले भी मिल चुकी थीं शिकायतें
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार गैंग के युवकों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार करने की बात सामने आई थी, जिन पर इनको समझाया भी गया था, लेकिन यह जंगली जानवरों का शिकार करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में जंगली जानवरों का शिकार करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। रेंजर फगेड़िया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और इसमें में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान टीम में रेंजर विजय कुमार फगेड़िया, वनपाल शाहरुख खान, सहायक वनपाल सत्यवान पूनिया, अरूण कुमार सैनी, ओमप्रकाश गुर्जर, जितेंद्र चौधरी, रतन सिंह पुहानियां, महिपाल सिंह रिणवा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77