पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की चादर अजमेर दरगाह में की गई पेश, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ
पूर्व मुख्यमंत्री राजे की ओर से भेजी गई चादर दरगाह में पेश करने के बाद निजाम गेट से अफसान चिश्ती ने उनका संदेश भी पढ़कर सुनाया। जिसमें उन्होंने देश-प्रदेश में अमन चैन और भाईचारे के साथ खुशहाली की कामना की।
अजमेर : ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स में नेताओं की चादर दरगाह में पेश होने का सिलसिला जारी है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की ओर से भेजी गई चादर ख्वाजा साहब के 812वें उर्स के उपलक्ष्य पर मंगलवार को चढ़ाई गई।
इस अवसर पर भाजपा अजमेर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत, खादिम सैयद अफसान चिश्ती, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री मुंसिफ अली खान, यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, शहर जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शफीक खान, गुलाम मुस्तफा, अतीक अहमद, मनोज बैरवा सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर का पूर्व मुख्यमंत्री राजे का संदेश दरगाह के निजाम गेट से अफसान चिश्ती ने पढ़ कर सुनाया। जिसमें उन्होंने गरीब नवाज के उर्स की सभी को मुबारकबाद देते हुए देश-प्रदेश में अमन चैन और भाईचारे के साथ खुशहाली की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047411


