प्रतापपुरा को हरा झुंझुनूं ने जीता इंडाली कप
प्रतापपुरा को हरा झुंझुनूं ने जीता इंडाली कप
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : निकटवर्ती ग्राम इंडाली में 15 दिन चले इंडाली क्रिर्केट कप का फाइनल झुंझुनूं की टीम के नाम रहा। फाइनल में झुंझुनूं ने प्रतापपुरा को 5 रन से हराया। पहले खेलते हुए झुंझुनूं ने 5 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी प्रतापपुरा टीम 12 ऑवर में 111 रन ही बना पाई। फाइनल के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सर्राफा व्यापारी अभिषेक शर्मा थे। अध्यक्षता गोपाल सिहाग ने की।
विजेता झुंझुनूं टीम के कप्तान मोहम्मद फारुख को कप और 21 हजार रुपए नकद राशि का पुरस्कार प्रदान किया। उप विजेता टीम के कप्तान कुलवंत सिंह टॉफी के साथ 11 हजार रुपए की नगद राशि का इनाम दिया गया। तीसरे स्थान पर रही पातुसरी के अजित कड़वासरा को 51 सौ रुपये ट्राफी के साथ प्रदान किए गए। संयोजक महेश लामोरिया ने बताया कि कप में निकटवर्ती गांवों की 32 टीमों ने भाग लिया।
इस दौरान जयराम शर्मा, बबलू सिंह, प्रभु भालोटिया, राजीव धीवा, सतीश कुमार भांजा, विक्रम सिंह, नीकेन्द्र सिंह, संतु सिंह आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067932

