हेरिटेज वॉक के साथ हुआ तीन दिवसीय ऊंट उत्सव का आगाज
उत्सव को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां की गई है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी सैलानी इसमें हिस्सा ले इसको लेकर भी प्रयास किए जा रहे है। इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कई नए कार्यक्रमों को जोड़ा गया है।

बीकानेर : अन्तरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज शुक्रवार से हो गया। तीन दिन तक आयोजित होने वाले उत्सव में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उत्सव को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से तैयारियां की गई है। ज्यादा से ज्यादा विदेशी सैलानी इसमें हिस्सा ले इसको लेकर भी प्रयास किए जा रहे है। इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कई नए कार्यक्रमों को जोड़ा गया है। उत्सव में पहले दिन की शुरुआत हेरिटेज वॉक के साथ हुई। इस दौरान रामपुरिया हवेली से लेकर बीकाजी टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। दोपहर में बीकानेर कार्निवल का आयोजन होगा। वहीं शनिवार को ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
तीन दिन तक यह होंगे कार्यक्रम
पर्यटन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 12 जनवरी को सुबह 9 बजे रामपुरिया हवेली से बीकाजी टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन हुआ। इसमें रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजन होगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे से लक्ष्मी निवास से तीर्थंभ तक बीकानेर कार्निवल होगा। शाम को 7 बजे से धरणीधर मैदान में फैशन शो, राजस्थानी लाफ्टर शो, क्लासिकल म्यूजिक और डांस शो, आइकन्स ऑफ बीकानेर कार्यक्रम होगा। 13 जनवरी की शुरूआत ऊंट नृत्य के साथ होगी। सुबह 10 बजे से 3 बजे तक उष्ट्र अनुसंधान केंद्र में ऊंट नृत्य, फर कटिंग, शृंगार, ऊंट दौड़, हॉर्स शो और लाफ्टर शो होगा। शाम 4 से 7 बजे तक डॉ. करणीं सिंह स्टेडियम में विभिन्न प्रतियोगिताओं होगी। 14 जनवरी को रायसर डेजर्ट में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। जिसमें टग ऑफ वार, कुश्ती, कबड्डी, खो-खो, मटका दौड़, घोड़ा दौड़, कैमल सफारी और अंत में सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा।