[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्षिकोत्सव में भामाशाहों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्षिकोत्सव में भामाशाहों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिमला में वार्षिकोत्सव व भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व बीईओ सज्जन सिंह यादव थे। अध्यक्षता सरपंच रीना देवी ने की। विशिष्ट अतिथि भूपसिंह यादव, पूर्व सरपंच धर्मेंद्र यादव, पूर्व सरपंच शिवताज सिंह, कुलदीपक कॉलेज डायरेक्टर विपिन विक्रम, उपसरपंच कृष्ण फौजी, भामाशाह सवाई सिंह पीटीआई, प्रिंसिपल पुरुषोतम शर्मा, राजकुमार यादव, धर्मचंद पंच, रामानंद शर्मा, अभिमन्यु पाराशर, राजेंद्र बाबूजी, फूलचंद सूबेदार, मंजीत लाठर, शीशराम निनानिया थे। प्रधानाचार्य डॉ जगदीप यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र छात्राओं ने वरिष्ठ अध्यापक जनेश कुमार व व्याख्याता अभिलाषा कंवर के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भामाशाह सवाई सिंह पीटीआई को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

गत सत्र में श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। संचालन राजेंद्र चौधरी व शिवकुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। भामाशाह सवाई सिंह पीटीआई ने स्मार्ट क्लास डिजिटल बोर्ड देने की घोषणा की। वार्षिक प्रतिवेदन प्रिंसिपल डॉ जगदीप यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह यादव ने कहा की विद्यालय शिक्षा का मंदिर है हम सब का कर्तव्य बनता है कि यहां से अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने माता-पिता का नाम रोशन करें हर बच्चे को अपनी माता-पिता को भगवान मानकर उनका सम्मान करना चाहिए तथा अपनी पढ़ाई रुचि पूर्वक करनी चाहिए ताकि वह आगे जाकर बड़ा बन सके तथा परिवार का गांव का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम को प्रखर वक्ता अनिल शर्मा, शीशराम निनानिया मनजीत लाठर, सवाई सिंह यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, विपिन विक्रम आदि ने भी संबोधित किया। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर व्याख्याता गिरवर सिंह राजेंद्र प्रसाद, सुनील कुमार, वीरेंद्र बेनीवाल, मुकेश कुमार, जनेश कुमार, करणसिंह यादव, पवन शर्मा, अनुप्रिया, विकास कुमार, सुधीर व स्टाफ कर्मियों सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet