[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन:ताम्र कल्ब की टीम ने दुधवा को 2-0 से हराकर हराकर जीता खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन:ताम्र कल्ब की टीम ने दुधवा को 2-0 से हराकर हराकर जीता खिताब

खेतड़ीनगर में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन:ताम्र कल्ब की टीम ने दुधवा को 2-0 से हराकर हराकर जीता खिताब

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर के नेहरू मैदान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरिराम गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता महेंद्र सिंह बिजारणियां ने की। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ताम्र कल्ब व दुधवा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें ताम्र कल्ब की टीम ने दुधवा की टीम को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को नकद इनाम व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिराम गुर्जर ने कहा कि खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन में रहते हुए खेल को खेल की भावना से खेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वर्तमान समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होते जा रहे हैं जो उनके लिए सही नहीं है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। खेलों के जरिए देश के अनेक युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है, जिनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्र में संसाधनों का अभाव होने के कारण खेलों में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि सरकार की ओर से गांव-गांव खेलों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवा दिए जाएं तो ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने में काफी फायदा मिलेगा और वह अपने क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर पाएंगे।

इस मौके पर ख़ुशीराम, आशीष मीणा, मनीष घुमरिया, नरेश, इस्ताक ख़ान, पंकज जांगिड़, अरुण कुमार, अंकित, सोनू, दिनेश, विजय सहित अनेक लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet